G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKabirdham

सोमनापुर के छात्र अनीश एवम करिश्मा साहू का राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस के लिए चयनित

सोमनापुर के छात्र अनीश एवम करिश्मा साहू का राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस के लिए चयनित

AP न्यूज़ पंडरिया

पंडरिया – 30 वी राष्ट्रीय जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस प्रतियोगिता का आयोजन सेजेस हिन्दी माध्यम स्कूल कवर्धा मे किया गया। जिसमे जूनियर ग्रुप से नौ हाईस्कूल शामिल हुए। इस प्रतियोगिता में शासकीय हाई स्कूल सोमनापुर नया के छात्र अनीश टोंडे और करिश्मा साहू ने वर्षा जल संरक्षण थीम पर उत्कृष्ठ प्रर्दशन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया। अब दोनो विद्यार्थी राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस प्रतियोगिता मे हिस्सा लेंगे। विज्ञान शिक्षिका ज्योति ध्रुव ने बताया कि इस प्रतियोगिता का उद्वेश्य स्थानीय परिवेश में स्थानीय सवालों को समझने एवम् उनके निदान के लिए विज्ञान विधी का प्रयोग करना है। इन छात्रों का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित होने पर जिला शिक्षा अधिकारी एम के गुप्ता,सहायक संचालक यू आर चंद्राकर प्राचार्य संतोष कुमार साहू,व्याख्याता योगेश गुरु दीवान, महेंद्र कंठले, श्रीमती शकून पाटले ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई एवम् शुभकामनाएं प्रेषित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page