G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKabirdham

सोमनापुर मे स्वीप के तहत हस्ताक्षर अभियान का आयोजन पंडरिया

सोमनापुर मे स्वीप के तहत हस्ताक्षर अभियान का आयोजन
पंडरिया – विकासखण्ड पंडरिया के ग्राम सोमनापुर नया मे आगामी लोकसभा निर्वाचन 2024 को शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के लिए गांव में घरों घर मतदताओ से संपर्क कर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। एवम सभी मतदाताओं को अपना मताधिकार प्रयोग करने की अपील की गई। हाई स्कूल सोमनापुर नया मे स्वीप के तहत् विभिन्न प्रकार की गतिविधियां निरंतर अयोजित की जा रही है।

इसके अन्तर्गत आज विद्यार्थियो द्वारा मानव श्रृंखला बनाया गया एवम पोस्टर ,चित्रकला, रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमे विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।इस दौरान विद्यार्थियो ने मतदाता जागरूकता पर आधारित रंग बिरंगे पोस्टर बनाकर आम लोगों को मतदाता जागरूकता का सन्देश दिया। मतदाता जागरूकता हस्ताक्षर अभियान में प्राचार्य संतोष कुमार साहू, प्रधान पाठक बी आर बांधकर, पवन कुमार चांदसे, शिक्षक महेश जायसवाल, कार्तिक राम खूंटे, प्रताप सिंह राठौर व्याख्याता ज्योति ध्रुव,योगेश गुरुदीवान, महेंद्र कंठले,आंगनवाड़ी कार्यकर्ता नीतू पटेल, सीमा पटेल , तमेश सेन, मनोज पटेल एवम समस्त छात्र छात्राएं , मतदाता गण उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page