G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKabirdham

ग्राम पंचायत कोयलारी कला के शास.प्राथमिक और शास. पूर्व माध्यमिक शाला मे..शाला प्रवेश उत्सव मनाया गया

ग्राम पंचायत कोयलारी कला के शास.प्राथमिक और शास. पूर्व माध्यमिक शाला मे..शाला प्रवेश उत्सव मनाया गया

AP न्यूज़: ग्राम पंचायत कोयलारी कला में आज दिनांक 16/06/2022 को शास.प्राथमिक और शास. पूर्व माध्यमिक शाला में सरपंच शारदा पप्पू यादव व उपसरपंच व पंचगण तथा शिक्षको सभी के द्वारा शाला प्रवेश उत्सव में नया प्रवेश लेने वाले बच्चों को पुस्तके व ड्रेस वितरण कर स्वागत किया गया । सरपंच प्रतिनिधि पप्पू यादव ने छात्र-छात्राओं के पालको से कहा जिस प्रकार रोटी कपड़ा और मकान जीवन की मूल आवश्यकताएं हैं ,ठीक उसी प्रकार शिक्षा भी जरूरी है। सभी पालको का जिम्मेदारी है कि अपने बच्चों को उच्च शिक्षा नहीं तो जितना हो सके उतना पढ़ाई करना चाहिए। सरकार द्वारा जनता की सुविधा के लिए स्कूल यूनिफार्म, मध्यान भोजन, निशुल्क पुस्तकें वितरण किया जाता है। जिससे गरीब पालको पर ज्यादा कर्ज का प्रभाव ना पड़े । नए बच्चों का साला प्रवेश पर सरपंच सारधा पप्पू यादव उप सरपंच पंचगढ़ शिक्षकगण ने छात्राओं को बधाई दिया और अच्छे से पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page