G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKabirdham

शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला केशलीगोड़ान में शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन किया गया

शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला केशलीगोड़ान में शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन किया गया

AP न्यूज़ पंडरिया : कबीरधाम जिले के विकासखंड पंडरिया संकुल बिरकोना के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला केशलीगोड़ान में शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन किया गया । जिसमें शाला प्रबंध समिति के अध्यक्ष उपाध्यक्ष सदस्य पालक एवं शिक्षकों की मौजूदगी रही प्रवेशी बच्चों को मुकुट पहनाकर गुलाल लगाकर माला पहनाकर मुंह मीठा कराया गया । इन सभी बच्चों को गणवेश एवं पुस्तक वितरण किया गया ।

स्कूल समिति ने प्रवेश उत्सव के साथ ही न्योता भोजन कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया जिसे पूर्व जनपद सदस्य हुकुम सिंह धुर्वे ने न्योता भोज कराया ।जिसमें सभी बच्चों को खीर, पुडी सब्जी सलाद पापड़ खिलाया गया। इसी के साथ सभी बच्चों को नियमित रूप से स्कूल आने के लिए प्रेरित किया गया । पालकों को भी अपने बच्चों को नियमित रूप से स्कूल भेजने प्रेरित किया गया । मिडिल स्कूल प्रधान पाठक विजय चंदेल ने नव प्रवेशी बच्चों को टाई,बेल्ट,मोजा एवम् लेखनी से सम्मानित किया ।इस अवसर पर श्री हुकुम सिंह धुर्वे , उपसरपंच खेदू सिंह , प्राथमिक शाला के प्रधानपाठक शिव बंजारे,लक्ष्मण बांधेकर ,विजय चंदेल,शेख लतीफ,रामायण ओग्रे, सहित पालकगण उपस्थित रहे ।इसी के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page