G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKabirdhamखास-खबर

छत्तीसगढ़ सरकार से सतनामी समाज मांग रहा है इंसाफ !

छत्तीसगढ़ सरकार से सतनामी समाज मांग रहा है इंसाफ !

कब तक धरमपुरा मामला में मोहम्मद अकबर सतनामी समाज को न्याय दिलाएंगे ?

सतनामी समाज के जिला संरक्षक व धरमपुरा मामला के समन्वयक विजय धृतलहरे ने सोशल मीडिया के माध्यम से कवर्धा विधायक मोहम्मद अकबर कबीरधाम जिला प्रभारी मंत्री टी एस सीहदेव जी व जिला प्रशासन कबीरधाम कलेक्टर को धरमपुरा मामले में सतनामी समाज को न्याय दिलाने की गुहार लगाई है ! जिससे जिला के धार्मिक मामलों में विवाद थमता दिखाई नहीं दे रहा है ! हिंदू मुस्लिम मामला अभी सुलझा ही नहीं था दूसरी तरफ सतनामी समाज ने भी अब मोर्चा खोल दिया है ! साल भर पहले सतनामी समाज के आस्था के प्रतीक जैतखाम को धरमपुरा ग्राम के बदमाशों द्वारा षडयंत्र पूर्वक जलाई गई थी वहीं शासन के द्वारा सतनामी समाज के गुरुद्वारा निर्माण किया जा रहा था जिसे भी बुलडोजर चलाकर बेदखल किया गया था और सतनामी समाज के महिलाओं एवं पुरुषों पर पुलिस द्वारा बर्बरता पूर्वक हमला की गई थी जिससे सतनामी समाज के अनेक लोगों को गंभीर चोटें आई थी कुछ लोगों का हाथ पांव भी टूटा था और ऊपर से प्रशासन के द्वारा सतनामी समाज के लोगों पर ही विभिन्न आपराधिक धाराएं पंजीबद्ध कर दी गई थी इस मामला को लेकर पूरे छत्तीसगढ़ के सतनामी समाज आक्रोशित है ! पर भी छत्तीसगढ़ के सरकार द्वारा सतनामी समाज के आस्था जैतखाम जलाया गया है उसे और निर्माणाधीन मंदिर को तोड़ा गया है जिसे सरकार द्वारा कोई राहत सतनामी समाज को नहीं दी गई है आज भी विखंडित जैतखाम धरमपुरा के उसी स्थान पर है जिसे सतनामी समाज के पदाधिकारियों द्वारा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मोहम्मद अकबर माननीय शिव कुमार डहरिया जी के उपस्थिति पर मुलाकात कर निर्णय लिया गया था मोहम्मद अकबर जो कवर्धा के विधायक हैं उनके अगवाई में ग्राम धरमपुरा के सभी समाज को शांति व्यवस्था कायम करते हुए यथा स्थान पर जैतखाम का ससम्मान स्थापित कर झंडारोहण कराया जाएगा और गुरुद्वारा उसी स्थान पर निर्माण कराया जाएगा किंतु साल बीत जाने के बाद मोहम्मद अकबर जी ने कोई पहल इसमें करते हुए दिखाई नहीं दिया है इसलिए 18 दिसंबर गुरु घासीदास जी के जयंती कार्यक्रम के रूप में सतनामी समाज के द्वारा मनाया जाता है उस दिन धरमपुरा के विखंडित जैतखाम को पुनः स्थापित करने ज़िला सतनामी समाज ने सहमति बनाई है इसके लिए सरकार और शासन को ज्ञापन पत्र देने सहमति बनी हुई है उसी कड़ी में आज सोशल मीडिया के माध्यम से विजय कुमार धृतलहरे ने मांग किया है 18 दिसंबर को महान गुरु घासीदास जी के जन्मोत्सव के अवसर पर धरमपुरा ग्राम की विखंडित जैतखाम को पुनः सम्मान के साथ नया स्थापित कर झंडारोहण कराने की अनुमति दिलाने मांग किया है इससे जिले के राजनीति में पुनः एक नई करवट दिखाई देने लगी है हिंदू मुस्लिम विवाद थमा ही नहीं है अब सतनामी समाज का धरमपूरा प्रकरण फिर से सामने दिखाई दे रहा है जिससे कवर्धा के विधायक मोहम्मद अकबर पर निशाना लगते हुए दिखाई दे रहा है देखना है मोहम्मद अकबर इस पर क्या निर्णय लेते हैं वही सतनामी समाज 18 दिसंबर को क्या जले हुए जैतखाम को धरमपुरा में नवीनीकरण करेंगे ? क्या इंसाफ होगा सतनामी समाज पर ? इसीलिए मांग रहा इंसाफ सतनामी समाज छत्तीसगढ़ सरकार से ,तो मिलेगा यह अकबर के दरबार में पता लगेगा !

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page