G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKabirdham

शासकीय स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय बोड़ला के सांसद प्रतिनिधि बने संदीप गुप्ता

शासकीय स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय बोड़ला के सांसद प्रतिनिधि बने संदीप गुप्ता

बोड़ला। शासकीय स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय बोड़ला में राजनांदगांव सांसद संतोष पाण्डेय ने अपने प्रतिनिधि के लिए नाम तय किया। जिसमे बोड़ला कालेज के पूर्व छात्र नेता और वर्तमान में बोड़ला ब्लॉक के युवा नेता संदीप गुप्ता को सांसद प्रतिनिधि के रूप में नियुक्त किया गया।

प्रतिनिधि के रूप में मनोनीत किए जाने पर क्षेत्र के युवाओं में खुशी की लहर छा गई। छात्र-छात्राओं और कार्यकर्ताओ में हर्सोल्लास हैं सभी ने प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रुप से बधाई दी।

श्री गुप्ता ने एपी न्यूज़ से चर्चा के दौरान बताया की महाविद्यालय के प्रमुख समस्याओं को शासन प्रशासन तक अवगत कराने एवं सांसद प्रतिनिधि के तौर पर जितना भी सेवा करने का अवसर मुझे मिलेगा मैं उसको बखूबी निभाते हुए छात्र-छात्राओं के लिए संघर्ष करता रहूंगा, वहीं क्षेत्र में संदीप गुप्ता के महाविद्यालय में सांसद प्रतिनिधि बनाए जाने पर क्षेत्र के नेता समाजसेवी कार्यकर्ताओं युवाओं से मार्गदर्शन लेते हुए उन्होंने ने कहा कि महाविद्यालय में छात्रों को असुविधा ना हो इसके लिए मैं हमेशा संघर्ष करता रहूंगा।

संदीप गुप्ता ने राजनांदगांव क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद संतोष पाण्डेय का धन्यवाद करते हुए कहा कि मुझे युवाओं के शिक्षा के सबसे बड़े मंदिर में कार्य करने का सौभाग्य जो उन्होंने दिया है मैं उस पर समर्पित रहकर कार्य करता रहूंगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page