महात्मा गांधी नरेगा एवं प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा— आयुक्त ने प्रगति में तेजी लाने पर दिया जोर

AP न्यूज विश्वराज ताम्रकार जिला ब्यूरो केसीजी
खैरागढ़ :
महात्मा गांधी नरेगा के आयुक्त एवं प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण योजना के संचालक तारण प्रकाश सिन्हा ने विकासखंड भ्रमण के पश्चात जिला पंचायत खैरागढ़ के सभाकक्ष में दोनों योजनाओं की विस्तृत समीक्षा बैठक ली। बैठक का मुख्य उद्देश्य कम प्रगति वाले कार्यों की समीक्षा कर उन्हें समयसीमा में पूर्ण करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश देना था।
बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रेम कुमार पटेल, उप संचालक पंचायत, परियोजना अधिकारी, जनपद सीईओ, सहायक परियोजना अधिकारी मनरेगा, ग्रामीण अभियांत्रिकी सेवा के अधिकारी, कार्यक्रम अधिकारी, तकनीकी सहायक तथा विभिन्न लाइन विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
आयुक्त श्री सिन्हा ने मनरेगा एवं प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण योजना के अंतर्गत चल रहे कार्यों की वर्तमान स्थिति, विलंब के कारणों और आगामी सुधारात्मक कदमों पर विभागों से विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने निर्देश दिए कि—
कम प्रगति वाले कार्यों को प्राथमिकता देकर त्वरित गति से पूर्ण किया जाए।
गुणवत्ता और पारदर्शिता सुनिश्चित करते हुए मजदूरी–सामग्री भुगतान समय पर किया जाए।
नियमित मॉनिटरिंग कर कार्यों की भौतिक प्रगति पर विशेष ध्यान दिया जाए।
हितग्राहियों की शिकायतों का त्वरित निराकरण किया जाए।
उन्होंने कहा कि ग्रामीण विकास योजनाओं का लक्ष्य केवल कार्य कराना नहीं, बल्कि ग्रामीण जीवन स्तर में वास्तविक बदलाव लाना है। इसके लिए विभागीय समन्वय, समयबद्ध क्रियान्वयन और उच्च गुणवत्ता अत्यंत आवश्यक है।
बैठक के दौरान अधिकारियों ने आगामी कार्ययोजना प्रस्तुत की, जिस पर आयुक्त ने जल-संचयन, कृषि आधारित गतिविधियों और अन्य उत्पादक कार्यों को अधिक प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश दिए।


