G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKabirdhamखास-खबर

पंजीयन से छुटे हुए जन्म और मृत्यु प्रकरणों का तत्काल पंजीयन करें

पंजीयन से छुटे हुए जन्म और मृत्यु प्रकरणों का तत्काल पंजीयन करें

कवर्धा, 10 दिसम्बर 2021। कलेक्टर एवं अतरिक्त मुख्य रजिस्ट्रार श्री रमेश कुमार शर्मा ने जिले के सभी मुख्य कार्यपालन अधिकारियों एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारियों को जन्म और मृत्यु पंजीयन से छुटे हुए प्रकरणों का तत्काल पंजीयन करने के निर्देश दिए हैं। कबीरधाम जिले में कुल 468 ग्राम पंचायतों, 6 नगरीय निकायों तथा 177 सरकारी अस्पतालों में जन्म और मृत्यु के प्रकरणों का ऑनलाईन सॉफ्टवेयर के माध्यम से पंजीयन किया जा रहा है।
प्रतिवर्ष जनवरी से दिसम्बर तक किये गए पंजीयन का वार्षिक रिपोर्ट भारत शासन को भेजी जाती है। अस्पतालों में होने वाले जन्म और मृत्यु का उसी समय पंजीयन कर लिया जाता है। परन्तु घरों में होने वाले ऐसे कुछ प्रकरण पंजीयन से छुट जाते हैं। इस संबंध में कलेक्टर द्वारा सभी रजिस्ट्रारों को निर्देशित किया गया है कि जनवरी 2021 से अभी तक हुए जन्म और मृत्यु का कोई भी प्रकरण पंजीयन से छुट गया हो तो उसका पता लगाकर तत्काल पंजीयन करें साथ ही सभी तहसीलदारों और मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को छुटे हुए प्रकरणों के पंजीयन के लिए मुनादी कराने के भी निर्देश दिए गये हैं। वर्ष 2021 में अक्टूबर माह तक 13700 जन्म और 5600 मृत्यु के प्रकरणों का पंजीयन किया जा चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page