G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKCGखास-खबर

जिला खैरागढ़ छुईखदान गंडई जिले में संचालित विद्यालयों हेतु समावेशी शिक्षा अंतर्गत स्पेशल एजुकेटर एवं आया के पदों पर भर्ती

AP न्यूज विश्वराज ताम्रकार जिला ब्यूरो केसीजी

खैरागढ़/छुईखदान: प्राप्त जानकारी अनुसार जिला खैरागढ़ छुईखदान गंडई में संचालित विद्यालयों हेतु समावेशी शिक्षा अंतर्गत खैरागढ़ / छुईखदान विकासखंड के अंतर्गत कार्य करने हेतु दो पद स्पेशल एजुकेटर एवं दो पद हेल्पर/ आया/ अटेंटेड की भर्ती किया जाना है। इस हेतु स्पेशल एजुकेटर की भर्ती 12 माह हेतु एवं हेल्पर/आया/ अटेंटेड भर्ती 11 माह हेतु किया जाना है ।उपरोक्त समय अवधि पूर्ण होने के उपरांत भर्ती निरस्त मानी जाएगी उच्च शिक्षा कार्यालय से दिशा निर्देश प्राप्त होने पर आवश्यकता अनुसार सेवा वृद्धि पिछला कार्यकाल संतोष व्रत होने पर चयन समिति के अनुमोदन उपरांत की जा सकेगी । उपरोक्त पदों हेतु शैक्षणिक अहर्ता स्पेशल एजुकेटर के लिए स्नातकोत्तर के साथ बीएड विशेष शिक्षा के अथवा B.Ed (सामान्य) के साथ 2 साल का डिप्लोमा (विशेष शिक्षा) में तथा हेल्पर /आया /अटेंडेंट हेतु न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता हाई स्कूल दसवीं उत्तीर्ण एवं स्थानीय बोली का ज्ञान तथा स्थानीय निवासी को प्राथमिकता के आधार पर की जावेगी। भर्ती का आधार जारी मेरिट सूची होगा। अनारक्षित वर्ग हेतु एक पद स्पेशल एजुकेटर एवं अनुसूचित जनजाति हेतु एक पद स्पेशल एजुकेटर तथा हेल्पर/ आया/ अटेंडेंट के एक पत्र अनारक्षित एवं एक पद अनुसूचित जनजाति हेतु आरक्षित है। आवेदन पत्र प्रारूप एवं आवश्यक दिशा निर्देश एवं नियम शर्ते हेतु कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी खैरागढ़ छुईखदान गंडई के सूचना पटल पर अवलोकन किया जा सकता है। आवेदन पत्र स्पीड पोस्ट के माध्यम से अथवा स्वयं उपस्थित होकर कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी जिला खैरागढ़ छुईखदान गंडई की कार्यालय में उपस्थित होकर संबंधित लिपिक के पास जमा कर सकते हैं। अंतिम तिथि 20. 12. 2025 तक अपरान्ह 5:00 बजे तक निर्धारित है। इसके पश्चात प्राप्त आवेदन पत्र पर विचार नहीं किया जाएगा

कलेक्टर महोदय द्वारा अनुमोदित

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page