G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKabirdham

सिंघारी वनपरिक्षेत्र में रेंजर नवीन कश्यप ने किया ध्वजारोहण

सिंघारी वनपरिक्षेत्र में रेंजर नवीन कश्यप ने किया ध्वजारोहण

कवर्धा/बोड़ला : जिले भर में सादगी के साथ मना स्वतंत्रता दिवस।सरकारी कार्यालयों, संस्थाओं, संगठनों के ऑफिस में झंडा वंदन किया। कोरोना संक्रमण को देखते हुए सादगीपूर्ण तरीके से कार्यक्रम किए। लेकिन उत्साह में कमी नहीं रही। वैश्विक महामारी कोरोना के कारण इस साल भी कार्यक्रम का आयोजन नहीं हुआ। इसी कड़ी में स्वतंत्रता दिवस की परंपरा का निर्वहन करते हुए बोड़ला विकास खण्ड़ के सिंघारी वनपरिक्षेत्र में रेंजर नवीन कश्यप ने तिरंगा ध्वजारोहण कर राष्ट्र गान गाकर तिरंगे को सलामी दी।देश के अमर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को नमन कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया ।कोरोना नियम का पालन करते हुए हर्षोल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया।

इस अवसर पर हितेश चंदवंशी ड़ीप्टी रेंजर,श्रीकांत वनरक्षक,कुमारदास,मानिकपुरी,सोनसिंह मेरावी,तीजराम ध्रुवे,कुमारसिंह ,मानसराम मेरावी,चिंताराम साहु,नर्मदा मानिकपुरी सहित सिंघारी वनपरिक्षेत्र के लोग सामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page