INDIA

राजनाथ सिंह ने 101 रक्षा उपकरणों के आयात पर रोक लगाने का किया ऐलान

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज सुबह 10 बजे एक महत्वपूर्ण ऐलान किया है। राजनाथ सिंह ने कहा कि रक्षा मंत्रालय अब आत्मनिर्भर भारत पहल के लिए एक बड़ा पुश (धक्का) देने को तैयार है। रक्षा उत्पादन के स्वदेशीकरण को बढ़ावा देने के लिए रक्षा मंत्रालय 101 से ज़्यादा वस्तुओं पर आयात प्रतिबंध(एम्बार्गो) पेश करेगा।

रक्षा मंत्रालय ने 101 वस्तुओं की एक सूची तैयार की है जिनके आयात पर प्रतिबंध(एम्बार्गो) होगा। यह रक्षा में आत्मनिर्भरता की दिशा में एक बड़ा कदम है। इन 101 वस्तुओं में सिर्फ आसान वस्तुएं ही शामिल नहीं हैं बल्कि कुछ उच्च तकनीक वाले हथियार सिस्टम भी हैं जैसे आर्टिलरी गन, असॉल्ट राइफलें, ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट, LCHs, रडार और कई अन्य आइटम हैं जो हमारी रक्षा सेवाओं की जरूरतों को पूरा करने के लिए हैं।

इन उपकरणों के आयात पर बैन को 2020 से लेकर 2024 के बीच लागू करने की योजना, साथ ही 6-7 वर्षों में करीब 4 लाख करोड़ के ऑर्डर घरेलू रक्षा उद्योगों को दिए जाएंगे। रक्षा मंत्रालय की ओर से सभी 101 सामानों की लिस्ट तो नहीं दी गई है लेकिन, कुछ चीजों के बारे में बताया गया है। रक्षा मंत्री का कहना है कि इसमें सिर्फ सिंपल पार्ट्स ही शामिल नहीं होंगे। बल्कि तोपें, असॉल्ट राइफलें, सोनार सिस्टम, टांसपोर्ट एयरक्राफ्ट, LCHs, रडार्स, जंगी वाहन आदि भी भारत में बनाए जाएंगे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page