ChhattisgarhKabirdham
राजनांदगांव सांसद संतोष पांडेय पंडरिया में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में हुए शामिल

राजनांदगांव सांसद माननीय संतोष पांडेय पंडरिया में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में हुए शामिल

AP न्यूज: राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के सांसद संतोष पांडेय मंगलवार को कबीरधाम जिले के पंडरिया में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री विष्णुदेव साय उपस्थित थे। इस दौरान अतिथियों ने महिलाओं का सम्मान भी किया। इस दौरान भाजपा व महिला मोर्चा के प्रदेश, जिला, मंडल के पदाधिकारीगण, वरिष्ठ नेतागण, कार्यकर्तागण सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद थे।