G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIAKabirdhamखास-खबर

राज राजेश्वरी माँ काली बोल बम समिति अमरकंटक के लिए 27 को होगी रवाना

राज राजेश्वरी माँ काली बोल बम समिति अमरकंटक के लिए 27 को होगी रवाना

कवर्धा। राज राजेश्वरी माँ काली बोल बम समिति की बैठक गत दिनों काली मंदिर में आयोजित की गई। जहां सर्व सम्मति से अमरकंटक पदयात्रा के लिए 27 जुलाई को निर्धारित किया गया। इस दौरान बोलबम समिति के सदस्यों को जिम्मेदारी देते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा भी तैयार की गई। साथ ही यात्रा प्रारंभ करने से पूर्व सामग्रियों की खरीदी बिक्री, समिति की नियमावली आदि से सदस्यों को पुनः अवगत कराया गया। समिति के सदस्यों ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बोलबम की टीम 27 जुलाई को अमरकंटक के लिए रवाना होगी। जहां 28 जुलाई को कांवर पूजा के बाद 29 जुलाई को कांवर लेकर पदयात्रा करते हुए कवर्धा के लिए रवाना होगी। इस अवसर पर बड़ी संख्या में समिति के सदस्य मौजूद थे। उल्लेखनीय है कि कोविड-19, कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते दो वर्ष कांवर यात्रा बंद था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page