सुशासन तिहार: जिले का जनसमस्या निवारण शिविर 05 जून को अमलीडीहकला में
खैरागढ़ , 05 मई 2026 /राज्य सरकार के निर्देशानुसार जन मानस की विभिन्न मांगो, समस्याओं, शिकायतों का त्वरित समाधान करने, विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने और पात्रता अनुसार लाभान्वित करने के उददेश्य से सुशासन तिहार 2026 का आयोजन किया गया है। इसके अंतर्गत जिले का जन समस्या निवारण शिविर आज 05 जून को जनपद पंचायत खैरागढ़ के ग्राम अमलीडीहकला के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला में आयोजित किया गया है। शिविर का समय सुबह 10 बजे से शाम 3 बजे तक रहेगा।
अमलीडीहकला क्लस्टर ग्राम पंचायत में ग्राम पंचायत ढोलियाकन्हार, दिलीपपुर, खजरी, कटंगीकला, मुहडबरी, अकरजन, कांचरी, टेकापारकला, कुलीकसा, भूलाटोला, बाजगुडा,
एटीकसा, बैहाटोला, कोहकाबोड़, कटंगीखुर्द, विक्रमपुर, कोडे़नवागांव ग्राम पंचायत शामिल किए गए हैं।
कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह चंद्रवाल ने सभी विभागों के जिला अधिकारियों को अपने अधिनस्थ कर्मचारियों के साथ जन समस्या निवारण शिविर में उपस्थित रहकर आमजनों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण करने कहा है। शिविर के लिए बबलू पाण्डेय (प्रभारी खनिज अधिकारी) मो. – 9826051480 को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।



