G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKabirdham

जन जागरूकता रैली : कन्या शाला पंडरिया की छात्राओं ने निकाली रैली, दिया स्वच्छता का संदेश

जन जागरूकता रैली : कन्या शाला पंडरिया की छात्राओं ने निकाली रैली, दिया स्वच्छता का संदेश


पंडरिया नगर के शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला की लगभग 500 छात्राओं ने आज मौसमी बीमारी डायरिया ,डेंगू ,मलेरिया ,सर्पदंश से बचाव हेतु जन जागरण रैली निकाली ।व्यापक जन जागरूकता के लिए आयोजित रैली को बीएमओ मैडम डॉक्टर अनामिका पटेल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया । आयोजित रैली में छात्राओं ने स्लोगन लिखी तख्तीयों को हाथ में लेकर विभिन्न प्रकार के नारे लगाये जैसे – मलेरिया- हम सब ने ठाना है, मलेरिया दूर भगाना है ।मलेरिया के लक्षण चार,कँपकँपी ,सर दर्द, उल्टी, बुखार। मच्छरदानी तानकर सोना है ,पानी छान के पीना है ।डायरिया-बार-बार हो दस्त ,पानी पिए मस्त ।सर्पदंश- अगर दिखे दो निशान, जहरीले सांप की है यह पहचान लगाये । और जन जागरूकता एवं स्वच्छता का संदेश दिया । सांस्कृतिक प्रभारी श्रीमती शैल बिसेन ने बताया कि मानसून काल में डेंगू ,मलेरिया ,डायरिया आदि का प्रकोप बढ़ जाता है जिससे बचने के लिए लोगों को साफ सफाई रखना, घर के आसपास पानी जमा नहीं होने देना ,सोते समय मच्छरदानी का उपयोग करना अति आवश्यक होता है ।
संस्था प्राचार्य श्रीमती एन. के. एक्का ने कहा कि जागरूकता रैली के द्वारा स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति लोगों के व्यवहार में परिवर्तन लाना है ताकि बीमारीयों से बचा जा सके ।

आज की जन जागरूकता रैली में संस्था के प्राचार्य श्रीमती एन.के. एक्का ,व्याख्याता शैल बिसेन ,सी . एस. डाहिरे, सी. एस. छत्री सहित अन्य शिक्षक शिक्षिकाएं एवं स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page