ChhattisgarhKabirdham

पंडरिया : नवचारोन्मुखी  शिक्षा में उल्लेखनीय योगदान हेतु  राज्यपाल पुरस्कार के लिए प्राचार्य संतोष साहू का चयन

पंडरिया : नवचारोन्मुखी  शिक्षा में उल्लेखनीय योगदान हेतु  राज्यपाल पुरस्कार के लिए प्राचार्य संतोष साहू का चयन



टीकम निर्मलकर AP न्यूज़ पंडरिया :  कबीरधाम जिले के पंडरिया विकासखंड अंतर्गत शासकीय हाई स्कूल सोमनापुर नया के उत्कृष्ट प्राचार्य संतोष कुमार साहू का चयन राज्यपाल पुरस्कार 2025-26 के लिए किया गया है। यह पुरस्कार आगामी वर्ष 5 सितंबर को राज्यपाल महोदय के कर- कमलों से प्रदान किया जाएगा।

शिक्षा क्षेत्र में अपने अभिनव प्रयासों और सतत योगदान के लिए प्राचार्य साहू पूर्व में भी मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण के अंतर्गत उत्कृष्ट प्राचार्य, शिक्षा श्री एवं उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान, शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम के लिए सम्मान,से अलंकृत हो चुके हैं।

संतोष कुमार साहू की विशेष रुचि नवाचार आधारित शिक्षा, टीचिंग-लर्निंग मटेरियल के विकास तथा गतिविधि-आधारित शिक्षण में रही है। उनका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं समग्र विकास के लिए उपयुक्त वातावरण उपलब्ध कराना है।

विद्यालय में शाला-त्यागी, अप्रवेशी एवं कामकाजी बच्चों को निःशुल्क आर्थिक सहयोग देकर शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ा गया है। इसके परिणामस्वरूप विगत कई वर्षों से विद्यालय का कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा है।सिर्फ शैक्षणिक ही नहीं, बल्कि सहशैक्षणिक क्षेत्रों में भी विद्यालय ने उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता, कला उत्सव, सड़क सुरक्षा अभियान, नशामुक्ति अभियान, साक्षरता अभियान, तंबाकू मुक्त शिक्षण संस्थान,ओलंपियाड जैसी अन्य शैक्षिक गतिविधियों में विद्यालय लगातार प्रथम स्थान प्राप्त करता आ रहा है। इनके मार्गदर्शन में विद्यालय के बच्चों को जापान यात्रा करने का अवसर भी प्राप्त हुआ।


समाज में वे एक सम्मानित शिक्षक के रूप में जाने जाते हैं।
शिक्षण क्षेत्र में 19 वर्षों के अनुभव है।वे न केवल अध्यापन में निपुण हैं, बल्कि प्रशासनिक कार्यों में भी अपनी दक्षता का परिचय देते रहे हैं। शिक्षा विभाग के सर्वोच्च पुरस्कार राज्यपाल पुरस्कार के लिए उनके चयन पर जिला शिक्षा अधिकारी एफ.आर. वर्मा, सहायक संचालक यू.आर. चंद्राकर, एम.आई.एस, सतीश यदु, विकासखंड शिक्षा अधिकारी एम.के. गुप्ता, ए.बी.ओ. दीपक ठाकुर तथा बीआरसीसी अर्जुन चंद्रवंशी  , संकुल समन्वयक एस पी डड़सेना, समस्त शिक्षकगण, जनप्रतिनिधियों ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page