G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
BIG NewsChhattisgarhINDIA

CG BREAKING: विधायकों व सांसदों से वोट मांगने 15 को राजधानी आएगी राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू…

रायपुर, :  NDA की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू 15 जुलाई को रायपुर आएंगी। यहां वे भाजपा के सांसद विधायकों की बैठक लेंगी और वोट के लिए अपील भी करेंगी। इसमें बसपा और जनता कांग्रेस के विधायक भी शामिल हो सकते हैं।

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने सोमवार को पत्रकारों से चर्चा में मुर्मू के दौरे की जानकारी दी। इससे पहले संयुक्त विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा राष्ट्रपति चुनाव प्रचार के लिए आए थे। उन्होंने यहां कांग्रेस के सांसद विधायकों की बैठक ली थी। इससे पहले मीडिया से चर्चा में उन्होंने खुद को मुर्मू से बेहतर उम्मीदवार बताया था। बता दें कि मुर्मू राष्ट्रपति पद की पहली आदिवासी वर्ग से महिला उम्मीदवार हैं। इससे पहले वे झारखंड की राज्यपाल रह चुकी हैं। मुर्मू के नाम के ऐलान के बाद संयुक्त विपक्ष के कई दलों ने सपोर्ट करने का ऐलान किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page