G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
INDIA

मां नर्मदा परिक्रमा सेवा संघ के महाकौशल प्रांत मध्य प्रदेश के संयोजक बने प्रकाश रमेश विस्पुते

AP NEWS : सेवा कार्यों में सदैव तत्पर रहने वाले प्रकाश रमेश विस्पुते को मां नर्मदा परिक्रमा सेवा संघ महाकौशल प्रांत मध्य प्रदेश के संयोजक के दायित्व के रूप में मनोनीत किया गया है।

मां नर्मदा परिक्रमा सेवा संघ के संयोजक सतीश चौबे की अनुशंसा व मां नर्मदा परिक्रमा सेवा संघ के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों के सहमति से प्रकाश रमेश विस्पुते को मां नर्मदा परिक्रमा सेवा संघ महाकौशल प्रांत मध्य प्रदेश के संयोजक के दायित्व के रूप में मनोनीत किया गया है।

आपको बता दें कि प्रकाश रमेश विस्पुते लगातार कई वर्षो से विभिन्न संगठनों और सामाजिक क्षेत्रो के साथ साथ समाज सेवक के रूप में जिले तथा प्रदेश में कार्य कर रहे है।

मां नर्मदा परिक्रमा सेवा संघ के महाकौशल प्रांत मध्य प्रदेश के संयोजक बनने पर प्रकाश रमेश विस्पुते ने मां नर्मदा परिक्रमा सेवा संघ के सायोंजक सतीश चौबे, सत्येंद्र कुशवाहा राष्ट्रीय सहसंयोजक एवं मध्यप्रदेश प्रभारी,ऋषिकांत पटवा राष्ट्रीय सहसंयोजक, मनीषा पटेल राष्ट्रीय समन्वयक एवं महारष्ट्र प्रभारी, शशी ठाकुर राष्ट्रीय सह संयोजक मातृशक्ति नर्मदा विंग, रामेश्वर मटाले कार्यकारी प्रदेश संयोजक मध्यप्रदेश का आभार व्यक्त किया है, प्रकाश रमेश विस्पुते ने कहा कि मुझे जो दायित्व मिला उसे मैं ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करूंगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page