राष्ट्रीय छात्र किसान संगठन के द्वारा ग्राम सोनपुरी (खैरागढ़) में विश्व पर्यावरण दिवस पर किया गया वृक्षारोपण

राष्ट्रीय छात्र किसान संगठन के द्वारा ग्राम सोनपुरी (खैरागढ़) में विश्व पर्यावरण दिवस पर किया गया वृक्षारोपण

खैरागढ़ : आज विश्व पर्यावरण दिवस के पावन पर्व पर ग्राम सोनपुरी (खैरागढ़) में राष्ट्रीय छात्र किसान संगठन छत्तीसगढ़ राज्य के प्रदेश अध्यक्ष उग्रसेन सिंह लोधी , प्रदेश सचिव विरेन्द्र सिंह लोधी एवम् राजनादगांव जिला मीडिया प्रभारी गंगाराम पटेल के द्वारा मास्क लगा कर वृक्षारोपण किया गया।
राष्ट्रीय छात्र किसान संगठनों का कहना है कि वृक्षारोपण को बढ़ावा देने हेतु नागरिकों को जागरूक करे और अपने पर्यावरण को स्वच्छ और सुरक्षित बनाए। आइए हर घर खलियानों में पौधा लगाने का संकल्प ले । प्रकृति में संतुलन वातावरण को स्वच्छ बनाए रखने के लिए पेड़ पौधे लगाना बहुत जरूरी है ।पौधे के माध्यम से सभी प्राणियों पर अनंत उपकार करते है। पेड़ पौधे से हमे छाया प्रदान करती है,फल फूलो कि प्राप्ति हमे भी पेड़ पौधे से ही होती है जो हमे जीवित रखने के लिए हमे बहुत आवश्यक है आदि बातों से देश प्रदेश के लोगो को जागरूक करने का प्रयास किया है।