ChhattisgarhKabirdham

जन जागरण अभियान पद यात्रा के कार्यक्रम सभा मे केंद्र सरकार के ऊपर गरजे पीतांबर वर्मा

जन जागरण अभियान पद यात्रा के कार्यक्रम सभा मे केंद्र सरकार के ऊपर गरजे पीतांबर वर्मा

बोड़ला। देश मे बढ़ते हुए मंहगाई एवं केंद्र सरकार की नाकामियों के विरुद्ध प्रदेश भर में कांग्रेस द्वारा चलाये जा रहे जन-जागरण अभियान पदयात्रा के 8 दिन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बोड़ला के द्वारा जन-जागरण पदयात्रा गुरुवार को भालूचुवा से बिसनपुरा, मिनमिनिया मैदान, मंडलाटोला , सुकवापारा, मुड़ियापारा होते हुए बोड़ला में सभा कर पीताम्बर वर्मा ने कहा कि देश मे बढ़ते मंहगाई को लेकर मोदी सरकार के ऊपर बरसे आमसभा को संबोधित करते हुए कहा भाजपा की सरकार मंगाई को बेतहाशा बढ़ा रही है इसके विरुद्ध में कांग्रेस आमजनता की लड़ाई पूरे दम-खम से लड़ रही है देश मे मंहगाई आसमान को छू रही है जिसके चलते डीजल पेट्रोल रशोई गैस एवं खाद्य सामग्री आम जनता से दूर जा रही है गरीबो के थाली से सब्जी गायब होती जा रही है भाजपा ने सात वर्ष पूर्व देश की भोले भाले अवाम से झूठ बोलकर देश मे सरकार बनाई और नरेंद मोदी प्रधानमंत्री बने देश की दो करोड़ लोगों को रोजगार देने का वादा पन्द्रह लाख रु खाता में जमा करने का वादा झूठा निकला बढ़ते मंहगाई से देश के गरीब,किसान एवं मध्यवर्गीय परिवार व कर्मचारी दिन ब दिन परेशान होते जा रहे है मोदी सरकार देश की जनता की न सोचते हुए केवल अपने उद्योग पति मित्रो के बारे में सोच रहे और उन्हीं का कर्ज माफ कर रहे है।

श्री वर्मा ने राज्य के भूपेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराते हुए कहा छत्तीसगढ़ के छत्तीसगढ़िया मुख्यमंत्री गरीब मजदूर,किसान व मध्यवर्गीय परिवार व कर्मचारी के सरकार है मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सत्ता संभालते हुए सबसे पहले किसान हित को ध्यान में रखते हुए प्रदेश के किसानों की कर्ज माफ की 2500 रु समर्थन मूल्य में धान खरीदी राजीव गांधी न्याय योजनांतर्गत प्रति एकड़ 9000 रु किसानों की खाता में डाला दो रु प्रति किलो गोबर खरीद कर स्वसहायता समूहों को रोजगार दिए बिजली बिल हॉप किये छत्तीसगढ़ की जनता को बड़ी राहत देते हुए पैट्रोल में वैट पर 1% की कमी डीजल में वैट पर 2%की कमी कर प्रदेश की जनता को राहत देते हुए राज्य के भूपेश सरकार लगभग एक हजार करोड़ वहन करेगी गरीब मजदूर किसानों को प्रति वर्ष 6000 हजार देगी वही स्वसमूहों की कर्ज माफ कर जनकल्याणकारी कार्य कर रही है पितांबर वर्मा जी ने कहा कवर्धा के विधायक एवं कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर ने कवर्धा पहुंच मार्ग में पुलिया निर्माण को 15 साल में भाजपा के सरकार में रहे कवर्धा के रहने वाले डॉक्टर रमन सिंह ने जो पुलिया को 15 साल में नहीं बना पाया उस पुलिया को मंत्री मोहम्मद अकबर द्वारा 2 साल के अंदर पूरा कर दिखाया है जो आपके सामने में दिख रहा है संबोधन के अंतिम मे ग्रामीणों से बहुत हो गई मंहगाई की मार गद्दी छोड़ो मोदी सरकार की नारे लगवाई।

जन जागरण अभियान पद यात्रा में शामिल पीताम्बर वर्मा अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बोड़ला, अमर सिंह वर्मा ,जन जागरण अभियान पद यात्रा प्रभारी बोड़ला, दुलाखन गेंडरे जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस, सावित्री रामचरण साहू अध्यक्ष नगर पंचायत बोड़ला, छबि लाल वर्मा, रामचरण साहू, छोटेलाल गेंडरे, हीरा कोसले जनपद सदस्य, काम दत्त गेंडरे, रामफल वर्मा, कुंदे लाल झारिया, मनोज वर्मा, बालक वर्मा, जाहरीराम धुर्वे, कृतिका कश्यप महिला ब्लॉक अध्यक्ष बोड़ला, शमशाद बेगम पार्षद बोड़ला, दूवसीय बाई, छवि धुर्वे, भरत गुप्ता पार्षद, विसर्जन धुर्वे, रामेश्वर यादव, उमेश चंद्रवंशी,कमल बंजारे, अर्जुन पटेल, पुरन मानिकपुरी, गंगू पटेल, दीपक मागरे, गोरे लाल चंद्रवंशी, परमेश्वर मानिकपुरी, अश्वनी वर्मा ,अमित वर्मा ,धन सिंह धुर्वे, श्याम मेश्राम, उमेश चंद्रवंशी, तीलोकी लहरें, मारिया टोला सरपंच एवं समस्त बोड़ला ब्लॉक के कांग्रेसी कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page