पांडातराई: चोरों ने देशी शराब दुकान की दीवाल तोड़कर चोरी की घटना को दिया अंजाम, जाँच में जुटी पुलिस

पांडातराई: चोरों ने देशी शराब दुकान की दीवाल तोड़कर चोरी की घटना को दिया अंजाम, जाँच में जुटी पुलिस

AP न्यूज़ पंडरिया, पांडातराई: जिले के पांडातराई नगर स्थित सरकारी शराब दुकान में चोरों ने हाथ साफ किया है,चोरों ने देशी शराब दुकान की दीवाल तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया है. चोरों ने लगभग 16 हजार के महंगी अंग्रेजी शराब की चोरी की है दुकान में रखे कैश सुरक्षित: हैरत की बात तो ये है कि चोरों ने महज शराब की चोरी की जबकि दुकान में रखा लाखों का कैश सुरक्षित है चोर इतने शातिर हैं, जो अंग्रेजी दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरा के सेटअप बॉक्स को भी चोरी कर ले गए. चोर दुकान के पीछे खेत तरफ से चोरी करने आये थे। दुकान के दीवार को तोड़कर चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया. फिलहाल पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
