पंडरिया : सरयूपारीण ब्राह्मण समाज द्वारा प्रतिभावान छात्र छात्राओं एवं सेवनिवृत कर्मचारियों को किया सम्मानित

पंडरिया : सरयूपारीण ब्राह्मण समाज द्वारा प्रतिभावान छात्र छात्राओं एवं सेवनिवृत कर्मचारियों को किया सम्मानित

टीकम निर्मलकर AP न्यूज़ पंडरिया : सरयूपारीण ब्राह्मण समाज द्वारा तिवारी काम्प्लेक्स पंडरिया मे विकासखंड के प्रतिभावान छात्र छात्राओं एवं सेवनिवृत कर्मचारियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमे समाज के लोग बड़ी संख्या मे उपस्थित रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक भावना बोहरा, अध्यक्षता प्रदेश कांग्रेस महामंत्री अर्जुन तिवारी, विशिष्ट अतिथि डा. विनोद तिवारी. कार्यक्रम की शुरुआत भगवान परशुराम की छाया चित्र पर पुष्प तिलक माला पहनाकर की गई।

श्री मति बोहरा ने कहा की छात्र छात्राओं की प्रतिभाये निरंतर आगे बड़े और राष्ट्र तथा समाज के विकास मे वे अपना महत्वपूर्ण योगदान दे सके। इसके लिए उनको प्रोत्साहित कर उनकी उपलब्धि समाज के बीच मिसाल के रूप मे पेश करना आवश्यक होता है।उन्होंने कहा ब्राह्मण समाज को एकत्रित होना है ब्राह्मण समाज पूर्व से ही ज्ञान और विज्ञानं का धनी रहा है जिसके फलस्वरुप भारत के सभी सर्वोच्च पदो पर विद्यमान है जो समय समय पर इस प्रकार के सामाजिक कार्यक्रम के फलस्वरूप आज के युवा ब्राह्मण समाज को मार्गदर्शन प्रदान किया जाता है।बोहरा ने बच्चों को सम्मानित करते हुए आशीर्वाद दिया और कहा की आज के यह बच्चे आने वाली पीढ़ी को और मज़बूत करेंगे। उन्होंने समाज के बच्चों को लक्ष्य तय कर आगे बढ़ने की सिख दी।
अध्यक्षता कर रहे श्री तिवारी ने कहा की आज के युवा पीढ़ी शासकीय कार्य के अलावा राजनितिक क्षेत्र मे भई बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे है जो की उत्कृष्ट समाज के निर्माण मे सहभागिता होती है।डा. विनोद तिवारी ने कहा की ब्राह्मण समाज ने भारत की इतिहास मे अनेक महत्वपूर्ण योगदान दिए है जिसमे धार्मिक सामाजिक और सांस्कृतिक क्षेत्र शामिल है। सेवनिवृत कर्मचारियों का हुआ सम्मान कार्यक्रम मे शासकीय कार्य मे सेवा निवृत्त हुए कर्मचारी जिन लोगो को सम्मानित किया गया जिसमे रघुनन्दन शर्मा, द्वारिका तिवारी, धनीराम शर्मा, बसंत शुक्ला, सावित्री तिवारी,टेंकेश्वर तिवारी, संतोष पांडेय, संतोष तिवारी,दिनेश तिवारी लोगो को समाज द्वारा श्री फल प्रशासती पत्र साल एवं रामायण देकर सम्मानित किया गया।

इसी तरह10वी एवं 12वी के समाज के प्रतिभावान छात्र छात्रों का भीं सम्मान किया गया जिसमे दुष्यंत, निमेष, संस्कार, अखिलेश, पार्थ, समर्थ, रौनक, साक्षी, आदर्श, पीहू, प्राची, अक्षत एवं प्रतिभा शर्मा को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम मे मुख्य रूप से ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष नरेन्द्र तिवारी, प्रहलाद मिश्रा,नवलकिशोर पांडेय, हरेकृष्ण शुक्ला, भानुप्रताप तिवारी, राजेश पांडेय, रामनारायण तिवारी, बसंत शुक्ला, दिनेश तिवारी, क्रांति शर्मा, भीषण तिवारी,पवन तिवारी, नागेंद्र तिवारी, विशाल शर्मा, रुपेश तिवारी, स्वतंत्र तिवारी, पंकज तिवारी एवं समाज के सैकड़ो लोग शामिल हुए।