G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKabirdham

मैनपुरा बिजली आफिस में चोरी का प्रयास करने वाले आरोपी के इरादे को पंडरिया पुलिस ने किया नाकामयाब

मैनपुरा बिजली आफिस में चोरी का प्रयास करने वाले आरोपी के इरादे को पंडरिया पुलिस ने किया नाकामयाब

*बिजली बिल भुगतान करने वाले ए.टी.पी. मशीन को तोड़कर पैसा चोरी करने के फिराक में था आरोपी।*

घटना में प्रयुक्त लोहे का 03 फिट सब्बलनुमा राड पुलिस ने किया जप्त।

आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जेल।

Ap न्यूज़ पंडरिया : कबीरधाम पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के कुशल निर्देशन में जिले के समस्त थाना एवं चौकी प्रभारियों को चोरी नकबजनी, जुआ, सट्टा, अवैध शराब, अवैध गांजा परिवहन पर अंकुश लगाने निर्देशित किया गया है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनीषा ठाकुर रावटे तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पंडरिया नरेंद्र कुमार बेंताल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी पंडरिया निरीक्षक मुकेश यादव के द्वारा लगातार क्षेत्र के आम जनों के बीच जाकर विभिन्न जागरूकता अभियान चलाकर क्षेत्र में हो रहे अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाया जा रहा है। इसी तारतम्य में थाना पंडरिया क्षेत्रान्तर्गत अज्ञात चोर द्वारा मैनपुरा बिजली आफिस में घुसकर चोरी का प्रसास कर बिजली बिल भुगतान करने वाले ए.टी.पी. मशीन रूम का ताला तोडकर बिजली बिल भुगतान करने वाले ए.टी.पी. मशीन के पीछले हिस्से को राड/छड से तोड कर चोरी का प्रयास किया है। जिसका रिपोर्ट सहायक अभियंता उप संभाग मैनपुरा पंडरिया के द्वारा दर्ज कराया गया जिस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना पंडरिया में अपराध क्रमांक 18/22 धारा 457,380,511 भादवि पंजीबद्ध कर मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी द्वारा जिले के वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए कबीरधाम पुलिस अधीक्षक डॉ लाल उमेद सिंह के निर्देशन एवं अति0 पुलिस अधीक्षक श्रीमती मनीषा ठाकुर रावटे तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पंडरिया श्री नरेन्द्र कुमार बेंताल के मार्ग दर्शन में थाना प्रभारी पंडरिया मुकेश यादव के कुशल नेतृत्व में टीम गठीत कर अज्ञात चोर का पतासाजी किया गया। पुलिस द्वारा मजह कुछ घण्टो में बिजली आफिस में चोरी करने वाले आरोपी लक्ष्मीनारायण ऊर्फ बन्टी महिलांग पिता शिव कुमार महिलांग उम्र 24 साल निवासी मैनपुरा थाना पंडरिया को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी पंडरिया निरीक्षक श्री मुकेश यादव के कुशल नेतृत्व में थाना टीम से सहायक उप. निरीक्षक पंचराम वर्मा ,प्रहलाद चंद्रवंशी,आरक्षक प्रभाकर बंछोर ,किर्ती वर्मा ,चित्रांगद सिंह का विशेष सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page