G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKabirdham

पंडरिया : ग्राम रैतापारा और ग्राम चरखुरा कला के 2 ग्रामीणों को गांजा के साथ रंगे हाथ पकड़ा

पंडरिया : ग्राम रैतापारा और ग्राम चरखुरा कला के 2 ग्रामीणों को गांजा के साथ रंगे हाथ पकड़ा

टीकम निर्मलकर AP न्यूज़ कवर्धा : जिले में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध पुलिस का शिकंजा – पांडातराई थाना ने दो तस्करों को 2.397 किलोग्राम गांजा के साथ किया गिरफ्तार

जिले में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पांडातराई पुलिस द्वारा दो व्यक्तियों को 2 किलो 397 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया है। यह कार्यवाही पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह (आईपीएस), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र बघेल और पंकज पटेल के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी बोड़ला श्री अखिलेश कौशिक के पर्यवेक्षण में की गई।

दिनांक 12.06.2025 को ग्राम रैतापारा में दो संदिग्ध व्यक्तियों द्वारा सफेद प्लास्टिक बोरी में गांजा लेकर ग्राहक की तलाश किए जाने की सूचना प्राप्त हुई। तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों व्यक्तियों को घेराबंदी कर पकड़ा गया। पकड़े गए आरोपियों के नाम होली राम चंद्रवंशी पिता चंदू राम चंद्रवंशी उम्र 57 वर्ष निवासी रैतापारा तथा भुखन दास मानिकपुरी पिता प्रेमदास मानिकपुरी उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम चरखुरा कला हैं।

गवाहों की उपस्थिति में तलाशी के दौरान उनके कब्जे से कुल 2 किलो 397 ग्राम गांजा बरामद किया गया जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 23,000 रुपये है। बरामद गांजा को विधिवत सीलबंद कर जब्त किया गया तथा मौके पर ही अपराध क्रमांक 81/2025 धारा 20(ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार किया गया।

पुलिस द्वारा की गई यह कार्यवाही ऐसे सभी लोगों के लिए कड़ा संदेश है जो इस प्रकार की अवैध गतिविधियों में संलिप्त हैं। जिले में किसी भी प्रकार की मादक पदार्थ तस्करी, बिक्री या संग्रहण की अनुमति नहीं दी जाएगी। कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक कमलाकांत शुक्ला, निरीक्षक मनीष मिश्रा, साइबर सेल प्रभारी एएसआई संजीव तिवारी, सहायक उपनिरीक्षक रघुवंश पाटिल, प्रधान आरक्षक चुम्मन साहू, अभिनव तिवारी, आरक्षक लेखा चंद्रवंशी,सहायक आरक्षक नरेन्द्र चंद्रवंशी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

कबीरधाम पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध यह सतत अभियान आगे भी पूरी गंभीरता से जारी रहेगा, ताकि जिले में सामाजिक सुरक्षा बनी रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page