G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKabirdham

पंडरिया : प्रेम करना पड़ा युवती को महंगा..प्रेमी ने जंगल मे युवती को छोड़ हुआ फरार..

पंडरिया : प्रेम करना पड़ा युवती को महंगा..प्रेमी ने जंगल मे युवती को छोड़ हुआ फरार..


टीकम निर्मलकर AP न्यूज़ पंडरिया : कल दिनांक 23.05.2025 को थाना कुकदुर क्षेत्र अंतर्गत बदौरा के जंगल में पत्थरों के बीच एक युवती अर्धमूर्छित अवस्था में पड़ी थी जिससे आसपास के लोगों ने  डायल 112 को सूचना दी जिस पर डायल 112 द्वारा तत्काल युवती को पंडरिया स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां से देर रात उसे उसे जिला अस्पताल कवर्धा रेफर कर दिया गया।

महिला थाना एवं कोतवाली पुलिस की टीम आज दिनांक 24.05.2025 को सुबह युवती से पूछताछ कर कथन लेने पहुंची युवती घायल होने से विस्तृत कथन देने की स्थिति में नहीं थी परन्तु प्रारंभिक पूछताछ में युवती ने बताया कि वह अपने प्रेमी के साथ जंगल घूमने गई थी इसी दौरान उनकी आपस में लड़ाई और हाथापाई हुई और वह उसे जंगल में छोड़कर चला गया  ।

युवती के गले में एवं शरीर के अन्य भाग में संघर्ष एवं चोट खरोच के निशान है। युवती को मेकाहारा रायपुर रेफर कर दिया गया है। युवती की स्थिती सामान्य होने पर संपूर्ण बयान दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page