G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKabirdham

संकुल स्तरीय कबाड़ से जुगाड़ सहायक शिक्षण सामग्री मेला का आयोजन

संकुल स्तरीय कबाड़ से जुगाड़ सहायक शिक्षण सामग्री मेला का आयोजन

बोड़ला। संकुल पालक में संकुल स्तरीय सहायक शिक्षण सामग्री मेला का आयोजन किया गया ।मुख्य अतिथि सरपंच ग्राम पंचायत बैरख श्याम मसराम,चैन सिंह धुर्वे शाला विकास समिति सदस्य के द्वारा सरस्वती माँ एवं छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।

संकुल में चार माध्यमिक आठ प्राथमिक एवं हाई स्कूल बैरख के विद्यार्थियों ने कबाड़ से जुगाड़ माॅडल का प्रदर्शन किया। जिसमें हाई स्कूल बैरख से हमेश,अराधना,ऐश्वर्या एवं प्राथमिक स्तर में पालक प्रथम,रानीदहरा द्वितीय, नेवराटोला तृतीय माध्यमिक स्तर में ढोलबज्जा प्रथम,बैरख द्वितीय एवं चोरभटठी तृतीय स्थान को प्राप्त किया।मुख्य अतिथियों द्वारा विजेताओं को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में सरपंच श्याम मसराम, संकुल प्राचार्य सोहन कुमार यादव,संकुल समन्वयक तीजराम विश्वकर्मा, चैन सिंह धुर्वे,सुधारी,राकेश तिलकवार शाला विकास समिति के सदस्य गण एवं सतरूपा भरद्वाज,अनपूर्णा यादव,कृष्ण कुमार बघेल,केशव प्रसाद भारद्वाज शिक्षक एवं कार्यक्रम का संचालन राघुनंदन वर्मा शिक्षक द्वारा किया गया।कार्यक्रम में सभी शिक्षक एवं विद्यार्थी गण उपस्थित थे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page