G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKabirdham

हमारा संविधान, हमारा स्वाभिमान टैगलाइन के तहत विविध स्पर्धा का आयोजन

हमारा संविधान, हमारा स्वाभिमान टैगलाइन के तहत विविध स्पर्धा का आयोजन


AP न्यूज़ पंडरिया– विकासखंड पंडरिया के अन्तर्गत शासकीय हाईस्कूल सोमनापुर नया में संविधान निर्माण के 75 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर संविधान दिवस का आयोजन किया गया।सर्वप्रथम डाॅ.भीमराव अम्बेडकर के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गयी। इसके बाद सभी शिक्षक एवम् छात्र छात्राओं द्वारा सविधान की उद्देशिका का वाचन किया गया। प्राचार्य संतोष कुमार साहू ने अपने उदबोधन में कहा कि संवैधानिक मूल्यों के प्रति नागरिको में सम्मान की भावना को बढ़ावा देने के लिए संविधान दिवस मनाया जाता है।26 नवंबर को राष्ट्रीय कानुन दिवस के रुप में भी जाना जाता है। व्याख्याता ज्योति ध्रुव ने संविधान दिवस पर डाॅ.भीमराव अम्बेडकर के पूरे जीवनी को विस्तार से बताया और यह भी बताया कि संविधान को बनाने में 2 वर्ष,11 महीने और 18 दिन लगे।इसके बाद नागरिको के अधिकारों और कर्तव्यों तथा अन्य संवैधानिक मुद्दों पर प्रश्नोत्तरी, निबंध, वाद विवाद,भाषण व सेमिनार का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।इस कार्यक्रम में संस्था प्राचार्य संतोष साहू, शिक्षक योगेश गुरुदीवान, महेन्द्र कंठले,कु.ज्योति ध्रुव एवं छात्र-छात्राएँ सम्मिलित हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page