G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIAखास-खबर

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजनांतर्गत 18 वीं किस्त की अंतरण समारोह का आयोजन

AP News आपकी आवाज विश्वराज ताम्रकार जिला ब्यूरो चीफ केसीजी

जिले के 54 हजार 3 सौ 4 कृषकों के खाते में 12 करोड से अधिक की राशि अंतरित

खैरागढ़ 5 अक्टूबर 2024// प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा पी.एम. किसान सम्मान निधि योजना की 18वीं किस्त का अंतरण देश के 9.4 करोड़ कृषकों को 20 हजार करोड़ रू. डी.बी.टी. के माध्यम से सीधे उनके बैंक खाते में अंतरित किया गया। महाराष्ट्र के वाशिम जिले में स्थित वायगांव से वृहत किसान सम्मेलन आयोजन का प्रसारण किया गया। उक्त कार्यक्रम का जिला स्तरीय आयोजन जनपद पंचायत छुईखदान में आयोजित किया गया। उप संचालक कृषि राजकुमार सोलंकी ने बताया की जिले के 54 हजार 3 सौ 4 कृषकों को राशि 12.09 करोड रू. का अंतरण किया गया। साथ ही शेष 1038 कृषकों का बैंक में आधार सीडिंग नहीं होने के कारण राशि अंतरण नहीं हो सका, ऐसे किसानों को जिला कार्यालय से सम्पर्क कर अपने खाते को आधार सीडिंग कराने हेतु अपील की गई। ताकि वंचित पात्र कृषकों को योजनांतर्गत लाभांवित किया जा सके। इस अवसर पर अनुविभागीय कृषि अधिकारी विरेन्द्र डहरिया, सहायक संचालक कृषि लुकमान साहू, सहायक संचालक उद्यान रविन्द्र मेहरा तथा वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी  सी. के. उइके सहित कृषकगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page