G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
BIG NewsINDIATrending News

OnePlus ने भारत में लॉन्च किया किफायती स्मार्ट टीवी, कीमत 12999 से शुरू

OnePlus smart TV
Image Source : ONEPLUS

नई दिल्ली। चीन की OnePlus ने आज अपने स्मार्ट टीवी की नई सीरीज लॉन्च की। कंपनी ने आज एक ऑनलाइन इवेंट के जरिए 3 किफायती एंड्रायड टीवी लॉन्च किए। इनकी कीमत 12999 रुपये से शुरू है।  आज शाम एक लाइव सेशन में कंपनी के वाइस प्रेजीडेंट और चीफ स्ट्रेटजी ऑफिसर नवनीत नाकरा ने इन स्मार्ट टीवी को लॉन्च किया। उनके मुताबिक ये स्मार्ट टीवी पूरी तरह से भारत में ही बनाए गए हैं। टीवी के साथ साथ कंपनी वनप्लस 8 सीरीज स्मार्टफोन भी बनाती है।

कंपनी ने Y सीरीज में 2 नए स्मार्ट टीवी और U सीरीज में एक नया स्मार्ट टीवी लॉन्च किया है। Y सीरीज के 32 इंच के स्मार्ट टीवी की कीमत 12999 रुपये है, वहीं 43 इंच के स्मार्ट टीवी की कीमत 22,999 रुपये है। वहीं U सीरीज के टीवी की कीमत से 49999 रुपये है। 55 इंच के 55U1 टीवी में 4के रिजोल्यूशन हैं वहीं टीवी में गामा इंजन दिया गया है जिसकी वजह से देखने वालों को 9 अलग अलग तरह की पिक्टर मोड मिलते हैं। टीवी की स्क्रीन 6.9 मिलीमीटर मोटी है वहीं स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो 95 फीसदी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page