G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIAKabirdhamखास-खबर

अवैध शराब बिक्री करते एक आरोपी गिरफ्तार, बीयर व अंग्रेजी शराब सहित नगदी जब्त

कवर्धा। अवैध शराब कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना भोरमदेव पुलिस एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से बीयर, अंग्रेजी शराब एवं बिक्री से प्राप्त नगदी रकम जब्त की गई है।

पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र बघेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित पटेल एवं उप पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार चंद्राकर के मार्गदर्शन में जिले में अवैध शराब के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 3 जून 2026 को थाना भोरमदेव एवं साइबर सेल को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम चिखली निवासी परमेश्वर साहू अपने घर स्थित दुकान में अवैध रूप से अंग्रेजी शराब एवं बीयर की बिक्री कर रहा है।

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने स्वतंत्र गवाहों की उपस्थिति में वैधानिक प्रक्रिया पूरी कर ग्राम चिखली में दबिश दी। मौके पर परमेश्वर साहू (33 वर्ष) को दुकान के सामने शराब बेचते हुए पाया गया।

तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 12 बोतल ब्लैक बस्टर बीयर (650 एमएल प्रति बोतल), 3 पौवा गोल्डन टच अंग्रेजी शराब (180 एमएल प्रति पौवा) तथा बिक्री से प्राप्त 2,140 रुपये नगद बरामद किए गए। आरोपी शराब रखने और बेचने संबंधी कोई वैध लाइसेंस या दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से कुल 8.340 लीटर बीयर एवं अंग्रेजी शराब तथा 2,140 रुपये नगद जब्त कर सीलबंद किया। आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम, 2015 की धारा 34(2) के तहत अपराध दर्ज कर गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत करने की कार्रवाई की गई है। मामले की विवेचना जारी है।

पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि अवैध शराब, नशीले पदार्थों एवं अन्य गैरकानूनी गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। जिले में अवैध कारोबार के विरुद्ध पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

इस कार्रवाई में भोरमदेव थाना पुलिस एवं साइबर सेल की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page