G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKabirdham

राष्ट्रीय खेल दिवस के शुभ अवसर पर .. प्राथमिक विद्यालय खैरझिटी खुर्द में मेजर ध्यानचंद जी की जयंती मनाई गई

राष्ट्रीय खेल दिवस के शुभ अवसर पर.. प्राथमिक विद्यालय खैरझिटी खुर्द में मेजर ध्यानचंद जी की जयंती मनाई गई

AP न्यूज़ पंडरिया

कवर्धा | राष्ट्रीय खेल दिवस के शुभ अवसर पर प्राथमिक विद्यालय खैरझिटी खुर्द में मेजर ध्यानचंद जी की जयंती मनाई गई। आपको बता दें मेजर ध्यानचंद को हॉकी का जादूगर भी कहा जाता है। कार्यक्रम में सर्वप्रथम मेजर ध्यानचंद का माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर शाला के बच्चो को हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद से अवगत कराया गया।

प्रधान पाठक वोकेश नाथ योगी द्वारा राष्ट्रीय खेल दिवस के सम्बंध में बताया कि हर देश का अपना खेल होता है हमारे भारत का राष्ट्रीय खेल हॉकी है तथा भारत हॉकी का जन्मदाता है इस दिन राष्ट्रपति के द्वारा राजीव गांधी खेल रत्न, अर्जुन और द्रोणाचार्य पुरस्कार से नामित लोगो को सम्मानित किया जाता है।

इसी कड़ी में अर्जुन मेरावी और चन्द्रशेखर शर्मा ने मेजर ध्यानचंद के जीवनी पर प्रकाश डाला गया उन्होंने बताया कि 29 अगस्त 1905 को उनका जन्म हुआ ये भारत मे हॉकी के सूर्य माने जाते है उन्होंने 1928, 1932, और 1936 को ओलम्पिक में स्वर्ण पदक दिलाया। मेजर हॉकी के जादूगर तो थे ही उतने ही देश भक्त भी थे।

इसी कड़ी में अर्जुन मेरावी और चन्द्रशेखर शर्मा ने मेजर ध्यानचंद के जीवनी पर प्रकाश डाला गया उन्होंने बताया कि 29 अगस्त 1905 को उनका जन्म हुआ ये भारत मे हॉकी के सूर्य माने जाते है उन्होंने 1928, 1932, और 1936 को ओलम्पिक में स्वर्ण पदक दिलाया। मेजर जी हॉकी के जादूगर तो थे ही उतने ही देश भक्त भी थे। इस अवसर पर विद्यालय में विभिन्न खेल जैसे फुगड़ी, कबड्डी, और पिठुल खेलो का आयोजन किया गया और प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को पृस्कृत भी किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page