हिन्दू नववर्ष एवं चैत्र नवरात्रि पर डड़सेना कलार समाज करेगा श्रृद्धालुओं की सेवा में निःशुल्क शरबत वितरण

कवर्धा। हिन्दू नववर्ष एवं चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर डड़सेना कलार समाज द्वारा श्रद्धालुओं की सेवा हेतु निःशुल्क शरबत वितरण का आयोजन किया जा रहा है। यह सेवा कार्य 19 मार्च 2026 को दोपहर 2 बजे से महामाया मंदिर के सामने आयोजित होगा, जहां मंदिर में दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को शरबत पिलाकर सेवा की जाएगी।
समाज के जिला अध्यक्ष रूपेन्द्र जायसवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि इस पुनीत सेवा कार्य में समाज के सदस्य एवं दानदाता हर वर्ष बढ़-चढ़कर सहयोग करते हैं। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी सभी सामाजिक बंधुओं एवं दानदाताओं से कार्यक्रम में तन, मन और धन से सहयोग करने की अपील की गई है।
उन्होंने बताया कि जो व्यक्ति नगद सहयोग राशि देना चाहते हैं, वे अपनी सहयोग राशि शिवकुमार जायसवाल (प्रीति जनरल स्टोर) के पास जमा कर सकते हैं। वहीं जो सामाजिक बंधु ऑनलाइन माध्यम से सहयोग करना चाहते हैं, वे डड़सेना कलार समाज के बैंक खाते में उपलब्ध क्यूआर कोड के माध्यम से सहयोग राशि भेज सकते हैं।
कार्यक्रम के संबंध में अधिक जानकारी एवं जिम्मेदारी रोहित जायसवाल, शिवकुमार जायसवाल, रामकुमार सिन्हा, डॉ. कोमल, तिहारी, मदन ,नागेश, संतोष कलार, डॉ. महेंद्र, संतोष, दीपक, लोकेश, राजा, राहुल, लक्ष्मीनारायण, राजकुमार, रामा, विनोद जायसवाल, महेश एवं संजय को सौंपी गई है।
समाज के पदाधिकारियों ने सभी श्रद्धालुओं एवं सामाजिक बंधुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस सेवा कार्य को सफल बनाने की अपील की है।


