G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIAखास-खबर

ओला पीड़ित किसानों को मिली राहत, दोनो विकासखंडों में 50-50 लाख की राशि स्वीकृत

AP न्यूज विश्वराज ताम्रकार जिला ब्यूरो चीफ केसीजी

खैरागढ़, 18 जून 2025//
प्राकृतिक आपदा एवं ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को राहत देने हेतु राज्य शासन की पुनरवास सहायता योजना अंतर्गत खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में कुल ₹1 करोड़ की सहायता राशि स्वीकृत कर वितरित की जा रही है। इसके अंतर्गत खैरागढ़ और छुईखदान विकासखंड को ₹50,00,000- ₹50,00,000 लाख की राशि आबंटित की गई है।

प्रशासन द्वारा प्रभावित किसानों का सर्वेक्षण कर पात्र हितग्राहियों की सूची तैयार की गई। इसके बाद राहत राशि सीधे किसानों के बैंक खातों में अंतरित की जा रही है। यह सहायता फसल क्षति से जूझ रहे किसानों को बड़ी राहत प्रदान करेगी।

कलेक्टर इन्द्रजीत चन्द्रावल के मार्गदर्शन में यह वितरण कार्य पूर्ण पारदर्शिता के साथ संपन्न किया जा रहा है। राजस्व एवं कृषि विभाग के संयुक्त प्रयास से पीड़ितों को समय पर आर्थिक सहयोग सुनिश्चित किया कि जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page