G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIAखास-खबर

नवपदस्थ कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने किया पदभार ग्रहण

AP न्यूज विश्वराज ताम्रकार जिला ब्यूरो चीफ केसीजी

खैरागढ़- छुईखदान- गंडई जिले के नवपदस्थ कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने आज अपरान्ह जिला कार्यालय में पहुँचकर पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर चन्द्रवाल जिला कार्यालय पहुँचने पर वरिष्ठ अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंटकर उनका स्वागत किया। नवपदस्थ कलेक्टर  चन्द्रवाल 2013 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं। इसके पूर्व वे कलेक्टर, जिला बालोद के पद पर पदस्थ थे। नव पदस्थ कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर कार्य करते हुए अपनी जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर चुके हैं। कार्यभार ग्रहरण करने के पश्चात नवपदस्थ कलेक्टर श्री सिंह ने सभी अधिकारियों का संक्षिप्त परिचय भी प्राप्त किया। इस दौरान एडीएम  सुरेन्द्र कुमार ठाकुर, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व खैरागढ़  टंकेश्वर प्रसाद साहू, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व छुईखदान सुश्री रेणुका रात्रे, तहसीलदार खैरागढ़  आशीष देवहारि सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी—कर्मचारी उपस्थित थे।

मीडिया से हुए मुखातिब

नवपदस्थ कलेक्टर  इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने पदभार ग्रहण के पश्चात मीडिया प्रतिनिधियों से मुखातिब हुए। उन्होंने प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधियों से जिले की विकास को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा हुई। साथ ही पत्रकारों से जिले की विकास के लिए सुझाव भी मांगे। कलेक्टर ने पत्रकारों से सुझाव पर कहा कि सभी के सहयोग से जिले की विकास की गति को आगे बढ़ाएंगे।
……………………….

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page