G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhRajnandgaonखास-खबर

शासकीय प्राथमिक शाला पैलीमेटा में राष्ट्रीय युवा दिवस विवेकानंद जयंती मनाई गई

गंडई:- शासकीय प्राथमिक शाला पैलीमेटा के सहायक शिक्षक तुलेश्वर कुमार सेन के उचित मार्गदर्शन में राष्ट्रीय युवा दिवस स्वामी विवेकानंद जी की जयंती मनाई गई। सर्वप्रथम अखिल विश्व गायत्री परिवार के कुलपति आदरणीय डॉ श्री चिन्मय पंड्या और प्रणव पंड्या जी का आनलाइन संदेश पूरे देश और विश्व देने वाले संबोधन को सुनाया गया। उसके बाद शांति फाउंडेशन गोंडा द्वारा राष्ट्रीय कार्यक्रम स्वामी विवेकानंद जयंती आनलाइन समारोह से जोड़ा गया। शासकीय प्राथमिक शाला के सभा कक्ष में स्वामी विवेकानंद जी की जयंती की तैयारी किया गया। स्वामी विवेकानंद जी की चित्र और भारत माता की चित्र पर पुष्प गुच्छ, गुलाल, प्रसाद,नारियल चढ़ाया गया। तुलेश्वर कुमार सेन, संकुल समन्वयक उपेन्द्र देवांगन और प्रधान पाठक पूर्व माध्यमिक शाला पैलीमेटा के शिव रजक सर द्वारा पूजा अर्चना किया गया । सभी शिक्षकों ने अपनी अपनी जानकारी अनुसार स्वामी विवेकानंद जी की जीवन पर प्रकाश डाला।उनके जीवन के संस्मरण साहित्य में जो पढ़े हैं बच्चों को बताया। एक सामान्य बालक से महामानव बनने की जीवन संघर्ष पर प्रकाश डाला।नरेंद्र से स्वामी विवेकानंद बनने में उनके माता पिता और गुरु रामकृष्ण परमहंस माता शारदादेवी का योगदान रहा । सिकागो शिखर सम्मेलन में भारत का नेतृत्व किया।मेरे प्यारे बहनों और भाइयों से संबोधित किया।युवा संन्यासी के जीवन से परिचय कराया।दो मिनट के समय मिला था।परंतु उनकी वाणी सुनकर लोगों ने बीस मिनट तक सुना।भारतीय संस्कृति का परिचय कराया।भारत के प्रति लोगों के भ्रम को तोड़ दिया। अंत में कार्यक्रम का आभार व्यक्त और समापन की घोषणा सहायक शिक्षक तुलेश्वर कुमार सेन ने अपनी कविता स्वामी विवेकानंद से किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page