राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 जन जागरूकता अभियान का राजकुमारी इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ केम्पस 2 आडिटोरियम में समापन.

AP न्यूज विश्वराज ताम्रकार जिला ब्यूरो चीफ केसीजी
पुलिस महानिरीक्षक राजनांदगाव रेंज ,कलेक्टर ,पुलिस अधीक्षक एवं वन मंडलाधिकारी जिला के सी जी की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया समापन कार्यक्रम का आयोजन
प्रतिभागी विजेताओं को प्रशस्ति पत्र एवं पुरुष्कार का किया गया वितरण.
सड़क सुरक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वालो को चिन्हाकित कर सम्मानित किया. जिला पुलिस केसीजी (छ.ग.) का सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के निर्देशानुसार सड़क दुर्घटनाओ की रोकथाम एवं मृत्यु दर को कम करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 का आयोजन दिनांक 01.01.2026 से प्रारम्भ होकर दिनांक 31.01.2026 तक पुरे जनवरी माह में चलाये गये व्यापक स्तर पर जन जागरूकता सड़क सुरक्षा कार्यक्रम का आयोजन कर नित नए प्रयोग कर यातायात नियमों का पालन करने शहर, गांव सड़क, चौक चौराहो में शिविर लगाकर आम लोगो को वाहनों के दस्तावेज दुरुस्त कराने सुविधा मुहैया कराते विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे मोटर सायकल रैली, ई रिक्शा चालकों को यूनिक कोड,निशुल्क हेलमेट वितरण,लाइसेंस बनाने शिविर, प्रदूषण, निबंध, रंगोली, चित्रकला,जागरूकता रथ भ्रमण,गुड़ सेमेरिटन /सड़क सुरक्षा मितान को किट वितरण, कर स्काउड़ गॉइड एवं एनसी सी, के बच्चों के साथ जागरूकता वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूकता लाने व्यापक स्तर पर आम लोगो को समझाइस देते यातायात जागरूकता बैनर, पोस्टर वितरण कर वाहनों में चस्पा किया गया, दोपहिया वाहन चालकों को दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और चार पहिया में सीटबेल्ट का उपयोग करने, नशे की हालत में वाहन न चलाने, वाहनों के सम्पूर्ण दस्तावेज रखने, माल वाहक में यात्री परिवहन न करने,यातायात नियमों का पालन करने जागरूक किया गया है, राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का समापन कार्यक्रम राजकुमारी इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ के कैम्पस 2आडिटोरियम में सड़क सुरक्षा माह के दौरान जागरूकता कार्यक्रम में सहयोग प्रदान करने पर स्वास्थ विभाग,विविध प्रतियोगिता के प्रतिभागी, चिन्हित सारथी, ड्राइवर संघ,झांकी, एनसीसी, स्काउड गाइड, गुड सेमेरिटन, सड़क सुरक्षा मितान को पुलिस महानिरीक्षक राजनांदगाव रेंज राजनांदगाव,कलेक्टर ,पुलिस अधीक्षक एवं वन मंडलाधिकारी खैरागढ़ द्वारा प्रशस्ति पत्र, पुरुस्कार का वितरण किया गया, इस कार्यक्रम को सफल बनाने शिक्षकों, छात्र /छात्राओं, पत्रकार बंधुओ की उपस्थिति गरिमामयी रही इसी तरह आप सभी के सहयोग से निश्चित ही सड़क दुर्घटनाओ में अंकुश लगाने सफलता प्राप्त होगी.जिला पुलिस केसीजी आप सभी का आभार व्यक्त करती है.

