ChhattisgarhKabirdham

नगर पंचायत बोड़ला के पार्षद व सभापति शमशाद बेगम बनी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की उपाध्यक्ष

News Ad Slider
Advertisement

नगर पंचायत बोड़ला के पार्षद व सभापति शमशाद बेगम बनी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष

बोड़ला : ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बोडला के अध्यक्ष पितांबर वर्मा ने गुरूवार को विधिवत कार्यकारिणी की घोषणा की। श्री वर्मा ने कांग्रेस कार्यलय में प्रेसवार्ता कर अपने जंबो कार्यकारिणी के पधाधिकारियों का बधाई देते हुए परिचय कराया। उन्होने बताया कि कैबिनेट मंत्री मो अकबर के दिशा निर्देश जिलाध्यक्ष निलू चंद्रवंशी के मार्गदर्शन में इस कार्यकारिणी का गठन किया गया है। जिसमें 5 उपाध्यक्ष, 2 महामंत्री, 10 सचिव, 10 संयुक्त सचिव, 5 स्थाई समिति सदस्य, 11 विशेष आमंत्रित सदस्य, 3 मिडिया प्रभारी व 29 कार्यकारिणी सदस्यों की घोषणा की गई है। अध्यक्ष श्री वर्मा ने बताया कि कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता सदैव पार्टी व संगठन के लिए मेहनत करते है। अध्यक्ष ने नवीन कार्याकरिणी के सदस्यों से अपने दायित्वों में खरा उतने व संगठन द्वारा सौपी गई जिम्मेदारी को निष्ठा से निर्वहन करने का भरोसा दिलाया। नगर पंचायत बोडला के पार्षद व सभापति शमशाद बेगम को संगठन में उपाध्यक्ष नियुक्त कर नई जिम्मेदारी दी गई है। श्रीमती बेगम ने इस दायित्व को लेकर संगठन के मुखिया के प्रति आभार प्रगट किया। उन्होने कहा संगठन के शिर्ष नेताओं ने उन पर विश्वास जताया है। इस लिहाज से वे अपने सभी दायित्वों का ईमानदारी से निभाएगी। मिडीया प्रभारी के तौर पर नगर के युवा चेहरा दिपक माग्रे, गोरे चंद्रवंशी व पाेडी के रियाज को मौका दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page