नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा ने गौठान पहुंचकर की गोवर्धन पूजा


नगर पालिका परिषद कवर्धा स्वर्ण जयंती कालोनी स्थित गौठान पहुंचकर नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा ने पहुंच कर विधि विधान से गोवर्धन पूजा किया। उन्होंने ने कवर्धावासियों को गोवर्धन पूजा के अवसर पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं. श्री शर्मा ने इस मौके पर कवर्धवासियो की सुख, समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की है। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा सभी नगरीय निकायों में गौठान दिवस के अवसर पर गौठानो में गोवर्धन पूजा मनाए जाने हेतु निर्देश दिये गए थे।
गोवर्धन पूजन अवसर पर जिला पंचायत कबीरधाम के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विजय दआराम, पार्षद नरेंद्र देवांगन, सुनील साहू, पवन जायसवाल, दलजीत पाहुजा, कौशल कौशिक, जाकिर चौहान, मुख्य नगर पालिका अधिकारी नरेश कुमार वर्मा, कार्यपालन अभियंता एम एल कुर्रे, अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित थे।