G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKabirdham

पंडरिया : 27 लाख 73 हजार से  निर्मित  उप स्वास्थ केंद्र का विधायक भावना बोहरा ने किया लोकर्पण

पंडरिया : 27 लाख 73 हजार से  निर्मित  उप स्वास्थ केंद्र का विधायक भावना बोहरा ने किया लोकर्पण


टीकम निर्मलकर AP न्यूज़ पंडरिया : बेहतर स्वास्थ बेहतर शिक्षा हमारी प्रथम जिम्मेदारी -भावना बोहरा
दामापुर -पंडरिया विधानसभा के पंवरजली ग्राम में आज विधायक का आगमन हुआ जहां अनेकों विकास कार्यों का भूमि पूजन विधायक जी द्वारा किया गया गांव में मुक्तिधाम नहीं था जिसकी घोषणा मंच से ही विधायक भावना बोहरा जी द्वारा किया गया विधायक निधि से सी सी रोड़ निर्माण राशि 9.94 एवं आंगनबाड़ी निर्माण राशि 11.69 का भूमि पूजन सम्पन्न हुआ

वहीं ग्राम सैहामालगी में उपस्वास्थ्य केंद्र के नवनिर्मित भवन के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होकर उप स्वास्थ्य केंद्र भवन राशि 27 लाख 73 हजार से निर्मित का लोकर्पण किया पंडरिया विधायक श्रीमती भावना बोहरा जी ने अपने उद्बोधन में कहा की हमारी प्रथम प्राथमिकता अपने क्षेत्र की जनता का सेवा करना है हमारी जनता अगर तकलीफ में हो तो हमारी जिम्मेदारी बनती है की हम उनके दुख को दूर करने की कोशिश करें मैंने विधायक पद का शपथ लेते ही ये संकल्प लिया था की अपने क्षेत्र वासियों की मूल भूत जरूरत को पूरी करने के लिऐ हमेशा तत्पर रहूंगी मैंने अपने जिला पंचायत सदस्य रहते मैंने महसूस किया था की अधिकतर जगह में आंगनबाड़ी केंद्रों की स्थिति दैनीय है.

हमारे छोटे छोटे बच्चे आंगनबाड़ी केंद्रों में पढ़ने जाते हैं और बिल्डिंग की स्थिति ठीक करना अति आवश्यक था क्योंकि बच्चों की सुरक्षा सबसे अधिक आवश्यक है मैंने अपने पहले वर्ष के कार्यकाल में 10 आंगनबाड़ी हेतु भवन की स्वीकृति करवाई और आगे भी हमारा फोकस रहेगा अधिक से अधिक भवन को ठीक किया जा सके आगे अपने उद्बोधन में श्रीमती भावना बोहरा जी ने कहा की आगे आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं प्रदेश के मुखिया श्री विष्णु देव साय जी की अगुवाई में प्रदेश नई ऊंचाई को छू रही है आज महिलाओं को सम्मान देते हुवे महतारी वंदन योजना शुरू किया गया जिससे निश्चित रूप से महिलाओं की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ हुई है किसानों की बात करें तो आदरणीय विष्णु देव साय जी किसानों के हित के लिए वचन बद्ध हैं.

बीजेपी की सरकार ने 3100 देने का जो वादा किया था उसे पूरी जिम्मेदारी से निभाया है कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुवे कुंडा मंडल के अध्यक्ष श्री बालमुकुंद चंद्रवंशी जी ने सभी का आभार व्यक्त किया उक्त कार्यक्रम में पूर्व मंडल अध्यक्ष दिनेश मिश्रा जी मुकेश ठाकुर जी विकास पांडे जी महेंद्र घृतलहरे  जी अश्वनी यदु जी कुंडा मंडल के महामंत्री श्री मनहरण साहू जी सुमन ढीमर जी संतोष ध्रुवे जी शेखर सिंगरौल जी पूर्व सरपंच हरेंद्र राजपूत जी गांव के सरपंच अनिल ठाकुर जी समस्त कार्यकर्ता गण एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page