ChhattisgarhKabirdhamViral

कबीरधाम जिला की जिला अध्यक्ष सोनबाई बंजारे के नेतृत्व में ममता चंद्राकर को भूपेश बघेल सीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

News Ad Slider
Advertisement

कबीरधाम जिला की जिला अध्यक्ष सोनबाई बंजारे के नेतृत्व में ममता चंद्राकर को भूपेश बघेल सीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

पंडरिया : 2 सितंबर 2021 को कबीरधाम जिला की जिला अध्यक्ष सोनबाई बंजारे जिला उपाध्यक्ष पत्रिका जिला सचिव लक्ष्मी लता धगेश परियोजना अध्यक्ष अंजू अवस्थी सेक्टर अध्यक्ष दुर्गेश्वरी मेरावी ,सुलोचनी ठाकुर सेक्टर अध्यक्ष कवर्धा आदी
समस्त कार्यकर्ताओं ने विधायक ममता चंद्राकर को सौंपा ज्ञापन। छत्तीसगढ़ जुझारू आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाओं ने रायपुर स्थित बूढ़ा तालाब में एक दिवसीय हड़ताल करेगी।
छत्तीसगढ़ सरकार को वादा याद दिलाएगी
इस आंदोलन में पूरे प्रदेश भर से तिजहारिन तिजा तिहार में इन आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका उपवास हालत में आंदोलन करेगी ।
बुढा तालाब में 5 मार्च 2018 से 22 अप्रैल 2018 तक 50 दिन के हड़ताल में ईदगाह भाटा रायपुर मे भाजपा सरकार के समय जब आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने अपनी मांगों को लेकर हड़ताल किया था ।
तब छत्तीसगढ़ के वर्तमान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पंडाल पर पहुंचकर वादा किए थे कि अगर छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनती है तो कलेक्टर दर मानदेय करेंगे तथा हड़ताल अवधि की मानदेय भी उनकी सरकार द्वारा दी जाएगी।
छत्तीसगढ़ की सरकार से हमारी मांग की अपने बातों को अमल करें।तथा तथा कार्यकर्ता को ही पर्यवेक्षक पदोन्नत किया जाए। तथा आयु सीमा को बंधन कारी नहीं रखा जाए।आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कहा कि छत्तीसगढ़ के कांग्रेसी सरकार ने चुनावी घोषणा पत्र में पूरे प्रदेश के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका से वादा किया था कि कांग्रेसी छत्तीसगढ़ में सरकार बनती है तो कलेक्टर दर मानदेय दिया जाएगा।
छत्तीसगढ़ की सरकार को प्रदेश के पूरे ढाई साल का कार्यकाल बीत जाने के बाद भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की सुध नहीं ले रही है सत्ता में आते ही कांग्रेस की सरकार ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से किया गया वादा कैसे भुला दिया है
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने जारी विज्ञप्ति में ममता चंद्राकर को भूपेश बघेल सीएम के नाम ज्ञापन सौंप कर जिलाअध्यक्ष कबीरधाम की सोनबाई बंजारे ने कहा है कि एक तरफ छत्तीसगढ़ की सरकार छत्तीसगढ़ में महिलाओं का सम्मान करने की बात करते हुए। अपने तीजा त्यौहार के लिए छुट्टी दे रही है
लेकिन सरकार यह भूल जा रही है कि 6500 -3250 में आज महिला अपने घर को कैसे चला रही है इस दिशा में सरकार की कोई सोच नजर नहीं आ रही है
इस विश्व महामारी कोरोना काल में भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका उन्हें अपनी जान को जोखिम में डालकर लगातार काम करते रहे हैं छत्तीसगढ़ सरकार की योजनाओं को घर-घर पहुंचाने में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हैं एक कदम आगे होकर के अहम भूमिका निभा रही है
इसके बावजूद सरकार का यह रवैया है आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से किया गया वादा नहीं निभा रहे हैं इसलिए आज दिनांक 2 सितंबर 2021 को ममता चंद्राकर और अपने जिला कार्यक्रम अधिकारी को ज्ञापन देकर के अवगत कराया,
कि इस तीजा पोरा में हम लोग को उपहार स्वरूप कम से कम हमें नियमितीकरण नहीं कर सकते??
तो कम से कम हमें कलेक्टर दर तो दे हमारी पंडाल में भूपेश बघेल आ करके हमसे वादा किए थे उस वादा को तो निभाए
सभी प्रांतीय पदाधिकारियों ने 29 अगस्त को प्रदेश भर में फैसला लिया है कि 9 सितंबर तीजा त्यौहार के दिन निर्जला व्रत रहते हुए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं सहायिकाओं निर्जला व्रत में ही वादा निभाओ आंदोलन करेंगी ।तो पूरे प्रदेश भर की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा चरणबद्ध आंदोलन करते ही रहेगी ।जब तक चुनावी घोषणा पत्र में किए गए वादे सरकार पूरा नहीं कर देती
तब तक हमारी यह हड़ताल जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page