G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKabirdhamखास-खबर

कवर्धा:बोल बंम पदयात्रियों के लिए बना सर्वसुविधा युक्त सामुदायिक भवन।

कवर्धा:बोल बंम पदयात्रियों के लिए बना सर्वसुविधा युक्त सामुदायिक भवन।

कैबिनेट मंत्री अकबर ने सामुदायिक भवन का किया लोकार्पण

कवर्धा, 23 जुलाई 2021। कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर ने अपने विधायक निधि मद से कबीरधाम जिले में सावन मास के अवसर पर दूर-दराज से आने वाले बोल बंम पदयात्रियों एवं श्रद्धालुओं के विश्राम के लिए कवर्धा शहर में सर्व सुविधा युक्त सामुदायिक भवन का निर्माण कराया है। वन मंत्री श्री अकबर ने आज शुक्रवार को अपने एक दिवसीय कबीरधाम प्रवास के दौरान सामुदायिक भवन का विधिवत लोकार्पण कर बोल बंम समिति को इसकी चाबी सौंपी। सामुदायिक भवन का निर्माण कवर्धा शहर के प्राचीनतम स्वयंभू पंचमुखी बुढ़ामहादेव मंदिर के समीप बनाया गया है।
उल्लेखनीय है कि प्रत्येक वर्ष सावन मास में पंचमुखी बुढ़ामहादेव मंदिर में जिले और पड़ोसी जिलों से हजारों की संख्या में यहां पदयात्रि पहुंचते है और श्रद्धालुओं के द्वारा यहां जलाभिषेक भी किया जाता है। मंदिर के समीप पदयात्रियों एवं श्रद्धालुओं के लिए सर्व सुविधायुक्त सामुदायिक भवन की सुविधा नहीं होने से श्रद्धालुओं को काफी परेशानियां होती थी। लोकार्पण करते हुए कैबिनेट मंत्री श्री अकबर ने कहा कि सामुदायिक भवन की सुविधा मिलने से हजारों श्रद्धालुओं को राहत मिलेगी। इस अवसर पर राधा माधव गौ सेवा समिति के संस्थापक अर्जून प्रसाद शर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा, नीलकंठ चंद्रवंशी, कलीम खान, तुकाराम चंद्रवंशी, नगर पालिका उपाध्यक्ष जमील खान, सभापति श्री प्रमोद लूनिया, श्री चुनवा खान, अशोक सिंह, मोहित माहेश्वरी, पवन जायसवाल सुनील साहू, एल्डरमेन दलजीत पाहुजा, कौशल कौशिक, जाकिर चौहान,होरी साहू, राजेश माखीजानी, सुधीर केशरवानी, आकाश केशरवानी लेखा राजपूत, विकास केशरी, प्रशांत परिहार, लक्की कादरी, नदीम अंसारी, सहित जनप्रतिनिधि और अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page