ChhattisgarhKabirdham
सबके जीवन में सुख शांति लाये रंगों का त्यौहार- अनिल सिंह

सबके जीवन में सुख शांति लाये रंगों का त्यौहार- अनिल सिंह

कवर्धा। जिला भाजपा अध्यक्ष अनिल सिंह ने प्रदेशवासियों को प्रेम सौहार्द के प्रतीक होली पर्व पर शुभकामनाएं और बधाई देते हुए कहा है कि रंगों का त्यौहार आप सभी के जीवन में खुशियों के रंग बिखेरे। छत्तीसगढ़ के जन जन का विकास हो, राज्य में अमन चैन, सुख शांति, समृद्धि, परस्पर सहयोग और प्रेम का संचार हो। बुराई के दहन का यह पर्व हमें प्रेरणा देता है कि अच्छाई की जीत होती है। होली पर्व सद्भावना का संवाहक है। सभी मिल जुलकर उमंग के साथ त्यौहार मनाएं।