G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
BilaspurChhattisgarhINDIA

राज्यपाल सुश्री उईके से अनेक संगठनों एवं नागरिकों ने मुलाकात की

बिलासपुर, 14 नवंबर 2021 को राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उईके से विभिन्न समाज, संगठनों के लोगों व नागरिकों ने आज शाम एसईसीएल विश्राम गृह में मुलाकात कर अपनी मांगों और समस्याओं को रखा। लगभग 3 घंटे तक 100 से अधिक लोगों ने उनसे भेंट की।

राज्यपाल से मिलने वालों में कोयला विहार गृह निर्माण समिति के पदाधिकारी, अपोलो हॉस्पिटल बिलासपुर के स्टाफ, सर्व आदिवासी समाज युवा प्रभाग बिलासपुर व रायगढ़ के पदाधिकारी, सिख समाज, अनुसूचित जाति समाज, विश्वविद्यालय के स्टाफ, हमर बिलासपुर सेवा समिति युवा संघ आदि ने विभिन्न विषयों पर चर्चा की और आवेदन भी सौंपे।

तखतपुर के नागरिकों ने महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती हर्षिता पांडेय के नेतृत्व में राज्यपाल से मुलाकात की। भारत तिब्बत सहयोग मंच, छत्तीसगढ़ प्रांत के पदाधिकारियों ने भी राज्यपाल से सौजन्य भेंट की.
माननीय महामहिम छत्तीसगढ़ राज्यपाल सुश्री अनुसुइया वीके जी से छत्तीसगढ़ नेता प्रतिपक्ष श्री धरमलाल कौशिक विधायक बिल्हा के निवास स्थान परसदा में सौजन्य मुलाकात की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page