World
Mahinda Rajapaksa may offer resign: श्रीलंका के प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे आज कर सकते हैं इस्तीफे की पेशकश, आर्थिक संकट से घिरी सरकार पर अंतरिम सरकार बनाने का दबाव

श्रीलंका के प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे आज पद से इस्तीफा देने की पेशकश कर सकते हैं। राजनीतिक सूत्रों ने यह जानकारी दी है। उनके छोटे भाई और राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे की आर्थिक संकट से घिरी सरकार पर देश को उबारने के लिए अंतरिम सरकार बनाने का दबाव बढ़ गया है।