G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIAKabirdhamखास-खबर

भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र चंद्रवंशी के नेतृत्व में महामृत्युंजय पाठ का आयोजन


कवर्धा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफल एवं जनकल्याणकारी नेतृत्व में केंद्र सरकार के ऐतिहासिक 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला कबीरधाम द्वारा बुधवार को शहर स्थित मां विंध्यवासिनी मंदिर परिसर में महामृत्युंजय पाठ एवं सामूहिक प्रार्थना का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र चंद्रवंशी के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस दौरान भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं राष्ट्र के निरंतर विकास, समृद्धि और जनकल्याण की कामना करते हुए श्रद्धापूर्वक महामृत्युंजय मंत्र का जाप किया।
जिलाध्यक्ष राजेंद्र चंद्रवंशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में देश ने विकास, सुशासन, आत्मनिर्भरता और वैश्विक प्रतिष्ठा के नए आयाम स्थापित किए हैं। केंद्र सरकार की जनहितकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा है तथा भारत आज विश्व मंच पर सशक्त नेतृत्व के रूप में अपनी पहचान बना चुका है।
कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने राष्ट्रहित एवं जनकल्याण के लिए सामूहिक रूप से प्रार्थना की तथा प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत के संकल्प को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर पूर्व विधायक मोती राम चंद्रवंशी, अशोक साहू,जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी साहू, प्रदेश प्रवक्ता जसविन्दर बग्गा, देवकुमारी चंद्रवंशी, भुवनेश्वर चंद्राकर, कृष्ण कुमार वैष्णव, सुनील दोषी सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं श्रद्धालुजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page