G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKabirdhamखास-खबर

कवर्धा:वनांचल ग्राम कुई में आज भगवान शनि मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव।

कवर्धा:वनांचल ग्राम कुई में आज भगवान शनि मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव

पंडरिया विकासखंड के ग्राम कुई में न्याय के देवता भगवान शनि देव का भव्य मंदिर बनाया गया है जिसमें आज भगवान शनिदेव का मूर्ति स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। मंदिर के पुजारी पं. जीवन चौबे सहित ग्राम कुई कुकदुर,अमेरा क्षेत्रवासियों के विशेष प्रयास एवं जन सहयोग से यह मंदिर निर्माण कराया गया है। वनांचल क्षेत्र में शनिदेव का यह प्रथम मंदिर है क्षेत्रवासियों को शनिदेव का आशीर्वाद मिलता रहेगा आज सुबह से श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है।यजमान जोड़ों ने विभिन्न देवी-देवताओं का आह्वान कर वैदिक मंत्रों के साथ यज्ञ-हवन में आहुतियां दी। इसके बाद में शनि देव को भोग अर्पित कर श्रद्धालुओं को प्रसादी वितरण किया गया। समारोह स्थल में जमीन दान कर्ता संजय जैन,तुलस कश्यप जनपद उपाध्यक्ष पंडरिया, श्रीमती कुसुम सोनी पूर्व सरपंच ग्राम पंचायत नेऊर सहित अनेक ग्रामवासी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page