BIG NewsTrending News
News Ad Slider
Lockdown 4.0 : 31 मई तक लागू रहेगा लॉकडाउन, NDMA का सभी मंत्रालयों और राज्यों को निर्देश

Image Source : INDIA TV
नई दिल्ली। कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए देश में चौथा लॉकडाउन लागू हो गया है। राष्ट्रीय अपदा प्रबंधन अथॉरिटी ने सभी मंत्रालयों, विभागों और राज्य प्रशासनों को 31 मई तक लॉकडाउन का पालन करने का निर्देश दिया है। हालांकि लॉकडाउन 4 में क्या क्या छूट जारी की गई हैं। इस पर अभी गृह मंत्रालय के दिशा निर्देश जारी नहीं किए गए हैं। इनके कुछ ही देर में जारी होने की संभावना है। बता दें कि लॉकडाउन-4 में ज्यादातर अधिकार राज्यों को दिए गए हैं। केंद्रीय सूची में आने वाले विषयों पर केंद्र सरकार अलग से विस्तृत गाइडलाइन जारी करेगी।

NDMA



