G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
INDIAखास-खबर

साहित्यकार सम्मान उत्सव 14 मार्च को दिल्ली में, देशभर के साहित्यकार होंगे सम्मानित

नई दिल्ली। बीपीए फाउंडेशन एवं इंडिया नेटबुक्स द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित किए जाने वाले संयुक्त साहित्यकार सम्मान उत्सव 2026 का आयोजन इस वर्ष 14 मार्च 2026 को होटल क्राउन प्लाजा, मयूर विहार डिस्ट्रिक्ट सेंटर, दिल्ली में किया जाएगा। कार्यक्रम में देशभर के प्रख्यात साहित्यकारों, शिक्षाविदों एवं समाजसेवियों को विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया जाएगा।
संस्था द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार चयन समिति की अध्यक्षता में ममता कालिया के मार्गदर्शन में सम्मानित किए जाने वाले नामों का चयन किया गया है। इस अवसर पर वेद व्यास शिखर सम्मान से बलदेव भाई शर्मा को सम्मानित किया जाएगा।
इसी प्रकार अति विशिष्ट साहित्य विभूषण सम्मान से केशु भाई देसाई, श्याम सखा श्याम और डॉ. संतोष चौबे को सम्मानित किया जाएगा।
साहित्याचार्य विभूषण सम्मान के लिए डॉ. राकेश कुमार शुक्ला (कानपुर), डॉ. अरुण शुक्ल (जबलपुर), डॉ. अर्जुन चव्हान (कोल्हापुर), डॉ. रेशमा अंसारी (रायपुर), डॉ. पद्मा शर्मा (ग्वालियर), डॉ. संदीप अवस्थी (अजमेर), डॉ. रमा (दिल्ली), डॉ. शीतला प्रसाद महेंद्र (अजमेर), डॉ. दीपा गुप्ता (अल्मोड़ा), डॉ. सुनीता अवस्थी, डॉ. इंदु वीरेंद्र (जामिया), डॉ. वृषाली मेडरेकर (गोवा), डॉ. राजश्री शुक्ला (कोलकाता), प्रो. राकेश कुमार (दिल्ली), डॉ. रानी श्रीवास्तव (गुरुग्राम), डॉ. पान सिंह (लुधियाना), डॉ. सुधीर शर्मा (रायपुर) तथा डॉ. रीता दास (मुंबई) को चुना गया है।
वहीं राजभाषा विभूषण सम्मान से चन्द्रमोहन और प्रेम शंकर शुक्ल, जबकि थ्रिलर साहित्य विभूषण सम्मान से सुरेन्द्र मोहन पाठक और संस्मरण सम्मान से त्रिलोक दीप को सम्मानित किया जाएगा।
इंडिया नेटबुक्स साहित्यभूषण सम्मान के अंतर्गत विभिन्न विधाओं में भी रचनाकारों को सम्मानित किया जाएगा। इसमें युवा रत्न के रूप में शांतनु ओम गुप्ता, कविता के लिए ममता किरण, कमलेश फाठक, मीनू मीना सिन्हा, उपासना दीक्षित, ग़ज़ल के लिए कविता विकास और वीना उदय, उपन्यास के लिए प्रबोध गोविल और सीमा असीम, कहानी के लिए योगिता यादव और नंद भारद्वाज, लघुकथा के लिए वीना विज, नाटक के लिए जयवर्धन, व्यंग्य के लिए बी.एल. आच्छा, अनुवाद के लिए पंकजदर्शी और प्रतिभा मुदलियार, बाल साहित्य के लिए सुधा गुप्ता और शकुंतला कालरा, आध्यात्मिक साहित्य के लिए आनंद सिंह, प्रवासी साहित्य के लिए अरुण सब्बरवाल, पत्रकारिता के लिए प्रदीप कुमार, समालोचना के लिए स्व. विजय कुमार तिवारी, आत्मकथा के लिए सविता चड्ढा, कथेतर के लिए अशोक ओमरे, बहुविधा साहित्य के लिए संतोष खन्ना तथा कला के लिए सुपर्णा सिंह को सम्मानित किया जाएगा।
इसके अलावा अनुस्वार रत्न से पिलकेंद्र अरोड़ा, कथाबिंब सम्मान से सिद्धेश्वर, विधि नायक सम्मान से सुशील त्रिवेदी, बीपीए समाज सेवा सम्मान से जय भगवान सिंगला, आरती शर्मा और सूर्य कुसार शर्मा तथा वामा रत्न अवार्ड से एनसीआर चैप्टर (शकुंतला मित्तल एवं उमंग सरीन) को सम्मानित किया जाएगा।
संस्था के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. संजीव कुमार ने सभी चयनित साहित्यकारों को बधाई देते हुए बताया कि कार्यक्रम में आने वाले अतिथियों के ठहरने की व्यवस्था संस्था द्वारा की गई है। किसी भी जानकारी के लिए डॉ. मनोरमा (9811066431) और डॉ. संजीव कुमार (9873561826) से संपर्क किया जा सकता है। चयन समिति को सूची में आवश्यकतानुसार परिवर्तन करने का अधिकार सुरक्षित रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page