BIG NewsTrending News

LG के पॉलिमर्स प्लांट में जहरीली गैस का रिसाव, 3 लोगों की मौत, खाली कराए गए आस-पास के कई गांव

LG Polymers 
Image Source : ANI

आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम के आर.आर. वेंकटपुरम गांव में दक्षिण कोरिया की कंपनी एलजी के पॉलिमर प्लांट में रासायनिक गैस लीकेज की सूचना मिली है। जहरीली गैस के प्रभाव में आकर 3 लोगों की मौत हो गई है। गांव और आसपास के इलाकों के हजारों लोगों ने आंखों में जलन और सांस लेने में तकलीफ की शिकायत की है। जिसके बाद लोगों को अस्पताल ले जाया जा रहा है। इसके साथ ही गांवों का खाली कराया जा रहा है। पुलिस, फायर ब्रिगेड, एंबुलेंस मौके पर पहुंची।

इस बीच समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (DMHO) ने बताया कि विशाखापत्तनम के आर.आर. वेंकटपुरम गांव में एल.जी पॉलिमर उद्योग में रासायनिक गैस लीकेज होने से एक बच्चे सहित 3 लोगों की मौत हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page