World
मलेशिया में भूस्खलन होने से 18 लोगों की मौत, 15 से अधिक लोगों के दबने की आशंका

18 killed in Landslide in Malaysia: मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर के बाहरी इलाके में एक पर्यटक शिविर स्थल क्षेत्र में बृहस्पतिवार देर रात हुए भूस्खलन में 18 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि 15 अन्य लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है।